VISITORS

0 0 7 1 6 2

March 29, 2026 12:51 pm

+91 8878812345

Explore

Search

March 29, 2026 12:51 pm

वैभव यूथ वनडे में भारत के हाईएस्ट स्कोरर

एक पारी में बाउंड्री से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर, 30 सिक्स भी लगाए; रिकॉर्ड्स
शब्द अग्नि न्यूज़ । नई दिल्ली। 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 वर्ल्ड कप में 175 रन की पारी खेलकर कई रिकॉर्ड्स बना डाले। हरारे क्रिकेट ग्राउंड में वैभव ने 15 चौके और 15 छक्के जमाए, यानी 150 रन तो केवल बाउंड्री से ही बना लिए। उनकी पारी की बदौलत भारत ने 50 ओवर में 411 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में इंग्लैंड की टीम 40.2 ओवर में 311 रन पर सिमट गई। भारत ने मुकाबला 100 रन से जीतकर छठी बार खिताब अपने नाम किया । वैभव यूथ वनडे (अंडर- 19 स्टेज) में भारत के लिए सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। पूरे टूर्नामेंट में वैभव ने कुल 30 छक्के भी लगाए, जो सबसे ज्यादा है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर