VISITORS

0 1 4 9 8 6

June 30, 2026 10:14 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 30, 2026 10:14 am

कर्नाटक में प्राइवेट ट्रेनी प्लेन खेत में क्रैश

दोनों पायलट ने कूद कर जान बचाई, 50 साल पुराने विमान का फ्यूल खत्म हो गया था
शब्द अग्नि न्यूज़ । वियजवाड़ा। कर्नाटक के विजयपुरा जिले में रविवार को एक खेत में प्राइवेट ट्रेनी प्लेन क्रैश हो गया। जमीन पर गिरने से पहले ही दोनों पायलट ने इजेक्ट कर लिया। उन्हें हल्की चोटें आई हैं। घटना बालेश्वर क्षेत्र मंगलुरु गांव में हुई। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
एक अधिकारी ने बताया कि यह रेड बर्ड एविएशन का एक प्राइवेट ट्रेनी एयरक्राफ्ट है। जो कलबुर्गी से बेलगावी जा रहा था। रविवार शाम को मंत्रालय ने कहा कि इमरजेंसी लैंडिंग विमान में ईंधन की कमी के कारण हुई और यह विमान 1975 में बनाया गया था। विमान के मुख्य पायलट कैप्टन कुणाल मल्होत्रा थे। मल्होत्रा रेडबर्ड एविएशन में असिस्टेंट फ्लाइट इंस्ट्रक्टर (AFI) हैं। वहीं, ट्रेनी पायलट की पहचान गौतम शंकर पीआर के रूप में हुई है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर