VISITORS

0 0 7 5 4 6

May 15, 2026 6:31 pm

+91 8878812345

Explore

Search

May 15, 2026 6:31 pm

पान दुकान पर युवक को हार्ट अटैक, मौत

शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर। कनाड़िया थाना क्षेत्र स्थित बिचौली मर्दाना इलाके में एक पान की दुकान पर काम कर रहे युवक की हार्ट अटैक से मौत हो गई। युवक अचानक गश खाकर गिर पड़ा, जिसके बाद आसपास मौजूद लोग उसे तुरंत एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान कुलदीप ( 22 ) पुत्र शंभूसिंह निवासी गुलमर्ग परिसर के रूप में हुई है। रिश्तेदारों ने बताया कि कुलदीप अपने परिचित भगवत सिंह की बिचौली मर्दाना स्थित पान की दुकान पर काम कर रहा था। रविवार को अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी और वह बेहोश होकर गिर गया। परिजनों के अनुसार कुलदीप करीब छह माह पहले ही इंदौर आया था और अपने चाचा के साथ रह रहा था। वह निजी कंपनी में नौकरी करता था । भगवत सिंह को दो दिन के लिए बाहर जाना था, इसलिए उसने कुलदीप से दुकान संभालने के लिए कहा था। कुलदीप मूल रूप से राजस्थान का रहने वाला था । उसके पिता खेती करते हैं, जबकि एक भाई और दो बहनें गांव में ही रहते हैं। पोस्ट मार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और वे शव लेकर राजस्थान रवाना हो गए हैं।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर