VISITORS

0 1 4 7 1 4

June 27, 2026 5:06 pm

+91 8878812345

Explore

Search

June 27, 2026 5:06 pm

किन्नर विवाद में पंढरीनाथ टीआई लाइन अटैच

शब्द अग्नि न्यूज़  इंदौर। शहर के पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में किन्नरों के बीच हुए विवाद के मामले में लापरवाही बरतने पर थाना प्रभारी को सोमवार को लाइन अटैच कर दिया गया। डीसीपी जोन-1 लालकृष्ण चंदानी ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि टीआई अजय राजोरिया को प्रशासनिक कारणों से पुलिस लाइन भेजा गया है। डीसीपी के अनुसार, किन्नर विवाद में आरोपी रही सपना गुरु के खिलाफ दर्ज एक मामले की केस डायरी समय पर कोर्ट में पेश नहीं की गई थी। इस लापरवाही के चलते आरोपी को जमानत मिल गई। मामले की समीक्षा के दौरान अधिकारियों ने टीआई की भूमिका को संदिग्ध माना, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले भी टीआई अजय राजोरिया पर दो साल पुराने एक शिकायती आवेदन में एफआईआर दर्ज करने में देरी के आरोप लगे थे। लगातार सामने आ रही शिकायतों और कार्यप्रणाली में लापरवाही को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों ने यह कदम उठाया है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर