VISITORS

0 1 8 8 3 6

August 13, 2026 4:26 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

बैंक कर्मचारी ने गोली मारकर खुदकुशी की

मकान पर ढाई करोड़ का कर्ज था
शब्द अग्नि न्यूज़  । इंदौर। बैंककर्मी ने गोली मारकर खुदकुशी कर ली। घटना विजय नगर में सिनर्जी अस्पताल के पास सोमवार शाम करीब साढ़े 5 बजे की है। मृतक का नाम हेमंत पिता एसडी ब्रह्मवंशी बताया गया है। वह को-ऑपरेटिव बैंक में काम करता था। हेमंत ने अपने मकान को गिरवी रखकर बैंक ऑफ महाराष्ट्र से ढाई करोड़ का कर्ज ले रखा था। डेढ़ साल से किश्त न चुकाने पर बैंक की टीम मकान खाली कराने पहुंची थी। बैंक के कर्मचारी मकान की पहली मंजिल पर लिखा-पढ़ी कर रहे थे, इसी दौरान हेमंत ने आत्महत्या कर ली। हेमंत के परिवार में दो लड़के एक लड़की और मां हैं। विजय नगर थाना प्रभारी चंद्रकांत पटेल ने कहा- हेमंत ने अपनी लायसेंसी बंदूक से सिर पर गोली मारी। वह अपने रूम में अकेला बैठा था। कर्ज के चलते काफी समय से वह डिप्रेशन में था। इलाज भी चल रहा था। बड़े बेटे ने इसकी पुष्टि की है। टीआई पटेल के मुताबिक, कर्ज चुकाने को लेकर बैंक से कई बार नोटिस तामील हुए थे। हेमंत उसका जबाव नहीं देता था ।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर