VISITORS

0 1 8 8 0 9

August 12, 2026 8:38 pm

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

यूट्यूबर युवती ने पिता का काटा गला, मौत

शब्द अग्नि न्यूज़ । कोरबा | छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक यूट्यूबर ने अपने पिता की गला काटकर हत्या कर | ग्राम लिया स्थित लिममुंडा बस्ती में रहने वाले अशोक कुमार केवट (55) की 3 बेटियां थी । जो 8 साल से पिता से अलग रह रही थी। आरोप है कि अशोक अपनी पत्नी और बड़ी बेटी के कैरेक्टर पर शक करता था, जिसके बाद सब अलग रहने चल दिए थे। जानकारी के मुताबिक, सोमवार (9 जनवरी) को पत्नी – बेटियां जमीन का हिस्सा लेने गांव आई थी। रात 2 बजे विवाद होने पर पिता ने बड़ी बेटी को अपशब्द कहा जिसके बाद विवाद हो गया। गुस्से में उसने हंसिया से पिता का गला काट दिया। मामला हरदी बाजार थाना क्षेत्र का है। मर्डर की आरोपी गीता केवट ( 27 ) पर एक शिक्षाकर्मी के निजी वीडियो यूट्यूब पर डालने का आरोप भी लगा है। मृतक की पहचान 55 वर्षीय अशोक कुमार केवट के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अशोक की पत्नी और तीन बेटियां पिछले 8 सालों से कोरबा के आदिले चौक में अलग रहती थीं। उनकी दो बेटियां निजी कंपनी में काम करती हैं, जबकि एक पढ़ाई कर रही है। 9 फरवरी को अशोक की पत्नी और तीनों बेटियां जमीन के मुआवजे का पैसे लेने गांव आई थीं और वहीं रुकी हुई थीं।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर