VISITORS

0 1 4 9 7 2

June 30, 2026 6:54 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 30, 2026 6:54 am

अभिनय से जीवंत हुई तेजाजी महाराज की गाथा

सतावड मंडली के अभिनय से जीवंत हुई वीर तेजाजी महाराज की अमर गाथा सत्य वीर

शब्द अग्नि / खरगोन शहर के उमरखली रोड स्थित गांधीनगर विस्तार बंजारा छात्रावास के समीप बुधवार की रात आस्था, शौर्य और लोक संस्कृति के नाम रही। सतीश गांगले एवं स्थानीय जनसमूह द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में ग्राम सतावड की प्रसिद्ध मंडली ने वीर तेजाजी महाराज के जीवन का ऐसा सजीव चित्रण किया कि दर्शक भाव-विभोर हो उठे। गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति और सम्मान कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पार्षद भागीरथ बडोले, इंजीनियर राधेश्याम पाटीदार (प्रदेश अध्यक्ष, मानवाधिकार सुरक्षा संघ) और जगदीश पांचोली द्वारा दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण के साथ हुआ। अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को हमारे लोकदेवताओं के बलिदान और सत्य के मार्ग से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं।
कुशल मंच संचालन और टीम का सहयोग में कार्यक्रम की सफलता मानवाधिकार सुरक्षा संघ की पूरी टीम का विशेष योगदान रहा। मंच का कुशल संचालन करण सोलंकी द्वारा किया गया। इस दौरान प्रवीण जायसवाल, सुरेश भाई, सकाराम कनासे, लालू चौहान, दारा सिंह भाई, अजय पंचोली, विजय पंचोली और अमित पंडित जैसे सक्रिय सदस्यों ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।


कलाकारों का प्रभावशाली मंचन
सतावड मंडली के कलाकारों ने तेजाजी महाराज के जीवन के हर पहलू को मंच पर उताराः हेमन्त चौहान ने वीर तेजाजी की मुख्य भूमिका में जान फूँक दी। बासीराम यादव (हबी भैया), लाखनलाल यादव (बाईसा), दिनेश यादव (माला) और रामकिशनचौहान ( भावज ) ने सशक्त अभिनय किया। राजाराम यादव ने सुंदरगोरी, जबकि कुलदिप व दुर्गेश यादव ने सरदार के रूप में अपनी भूमिकाएँ निभाईं। मोहन सर और राकेश चौहान की कॉमेडी तथा डांसर कली – काली की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।


सेवा और व्यवस्था
आयोजन में व्यवस्थाओं की कमान प्रवीण जायसवाल सकाराम कनासे सुरेश भाई सचिन चौहान नवीन जायसवाल पत्रकार साथी कड़वा निहाले राकेश बडोले सुभाष डावर और गांधीनगर
विस्तार की पूरी टीम ने संभाली। श्रद्धालुओं के लिए सल्पाहार की व्यवस्था बादल चौहान, संजय सोनी, संतोष मालवीया, डॉ. एजाज पठान, ललित सोलकी के द्वारा बखूबी की गई।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर