VISITORS

0 0 6 1 3 5

February 13, 2026 8:37 pm

+91 8878812345

Explore

Search

February 13, 2026 8:37 pm

किसानों को धोखा दे रही है सरकार – सचिन यादव

महामहिम राष्ट्रपति से किसान विरोधी शर्तें निरस्त करने की मांग भारत कृषक समाज ने दिया ज्ञापन
शब्द अग्नि न्यूज़ । यासिर पठान खरगोन। भारत कृषक समाज मप्र के अध्यक्ष अरूण यादव के निर्देश पर आज खरगोन भारत कृषक समाज खरगोन के तत्वाधन मे कसरावद विधायक सचिन यादव एवं भगवानपुरा विधायक केदार सिंह डाबर द्वारा द्वारा यूएस इंडिया ट्रेड डील के प्रावधानों को भारतीय किसानों और देश की अर्थव्यवस्था के लिए घातक बताते हुए भारत कृषक समाज जिला इकाई खरगोन एवं कांग्रेसजनो के तत्वावधान में महामहिम राष्ट्रपति महोदया के नाम एक ज्ञापन सयुक्त कलेक्टर खरगोन को सौंपा गया। ज्ञापन में केंद्र सरकार से इस व्यापार समझौते की किसान- विरोधी शर्तों को तत्काल निरस्त कराने की मांग की गई है।
पूर्व कृषि मंत्री ने कहा किअमेरिका और भारत के बीच हाल ही में हुआ व्यापार समझौता एकतरफा है और इससे अमेरिका को लाभ पहुंचने की संभावना है, जबकि भारतीय किसानों और अर्थव्यवस्था को गंभीर नुकसान उठाना पड़ सकता है। प्रतिनिधियों ने
भारत कृषक सम आरोप लगाया कि संसद में व्यापक चर्चा के बिना इस प्रकार का करार किया जाना लोकतांत्रिक परंपराओं के विपरीत है।

जीरो टैरिफ नीति भारतीय कृषि पर खतरा – सचिन यादव

ज्ञापन में उल्लेखित अनुसार मप्र के पूर्व कृषि मंत्री एवं कसरावद विधायक सचिन यादव ने कहा कि भारत से अमेरिका निर्यात होने वाले उत्पादों पर अमेरिका 18 प्रतिशत टैरिफ लगाएगा, जो पूर्व वर्षों की तुलना में लगभग छह गुना अधिक बताया गया है। वहीं अमेरिका से भारत आने वाले उत्पादों पर भारत द्वारा शून्य प्रतिशत (जीरो) टैरिफ लगाए जाने का प्रावधान किया गया है। किसानों का कहना है कि यह असंतुलित व्यवस्था भारतीय उत्पादकों के लिए प्रतिस्पर्धा को असंभव बना देगी। पहले ही भारत का किसान कर्ज और आर्थिक बोझ से दबा हुआ है। वहीं अब भाजपा सराकर किसानों को धोखा देकर बर्बाद कर रही है। केंद्रीय कृषि एवं वाणिज्य मंत्रियों द्वारा कृषि क्षेत्र को पूर्ण संरक्षण दिए जाने के दावों पर प्रश्न उठाते हुए ज्ञापन में कषक समाज कहा गया है कि प्रत्यक्ष रूप से सोयाबीन और मक्का का आयात न होने की बात कही जा रही है, लेकिन सोया तेल और मक्के से बने डेयरी फीड ‘डीडीजी’ के आयात की अनुमति दी जा रही है। इससे भारतीय किसानों को अप्रत्यक्ष रूप से नुकसान होगा।
इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक सचिन सुभाष यादव, भगवानपुरा विधायक केदार सिंह डाबर, भारत कृषक समाज जिला सचिव राजेन्द्र तिवारी, पूर्व विधायक परसराम डण्डीर, , हबीब बेग मिर्जा, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट शाहरुख मिर्जा, जगदीश वानखेड़े सुरेश चंदेल, आरिफ हजारी, दिलीप श्रीमाली लखन पाटीदार, नितीश आड़तीया, पियुष रघुवंशी, महेश यादव, परसराम यादव, अनिल यादव, राजेश बागदरे, गोरु पाटीदार छोटू यादव, प्रशांत सांवले, रविंद्र यादव, अ. सरदार भुट्टो, राजेंद्र पंवार, हेमराज पाटीदार सहित आदि किसानो और कार्यकर्ताओ ने राष्ट्रपति से अनुरोध किया है कि केंद्र सरकार को निर्देशित कर इस ट्रेड डील की किसान विरोधी शर्तों को निरस्त कराया जाए।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर