VISITORS

0 0 6 1 1 8

February 13, 2026 4:39 pm

+91 8878812345

Explore

Search

February 13, 2026 4:39 pm

वैलेंटाइन-डे के नाम पर अश्लीलता के आरोप

NMIMS कॉलेज में ‘बेक सेल’ इवेंट पर विवाद
शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर। गांधी नगर क्षेत्र स्थित NMIMS कॉलेज में गुरुवार को बड़ी संख्या में हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता पहुंच गए और वैलेंटाइन डे के नाम पर कथित तौर पर अश्लील कार्यक्रम आयोजित करने का विरोध किया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और कॉलेज प्रशासन से कार्यक्रम रुकवा दिया।
बजरंग दल के तन्नू शर्मा ने बताया कि 12 फरवरी को कॉलेज में “बेक सेल” नाम से एक इवेंट रखा गया था, जिसमें बड़ी संख्या में हिंदू लड़कियों के साथ अन्य वर्ग के युवक भी मौजूद थे। सूचना मिलने पर वे वहां पहुंचें और इसे भारतीय संस्कृति के खिलाफ बताते हुए कार्यक्रम बंद कराने की मांग की। उनके साथ बजरंग दल से जुड़े कई युवा भी मौजूद थे, जिनके हाथों में प्लास्टिक के डंडे और लाठियां थीं। तन्नू शर्मा ने आरोप लगाया कि कार्यक्रम की आड़ अश्लीलता हो रही थी। सूचना पर गांधीनगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची, कार्यक्रम बंद कराया और प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं
को समझाने का प्रयास किया। हालांकि वे कार्यक्रम निरस्त करने की मांग पर अड़े रहे। डीसीपी कृष्णलाल चंदानी के अनुसार हिंदूवादी संगठनों के कुछ लोग कॉलेज परिसर पहुंचे थे, जहां तोड़फोड़ और नारेबाजी की घटना हुई। सूचना मिलते ही दो थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने छात्रों को सुरक्षित बाहर भेजा और प्रदर्शनकारियों को समझाइश दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की सूचना पहले से पुलिस या प्रशासन को नहीं दी गई थी, इस संबंध में नोटिस जारी कर पूछताछ की जाएगी। साथ ही सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तोड़फोड़ में शामिल लोगों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर