VISITORS

0 1 4 9 7 0

June 30, 2026 6:01 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 30, 2026 6:01 am

व्यापारी एसोसिएशन- निगमायुक्त से मिले

शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर। राजबाड़ा क्षेत्र में अस्थायी अतिक्रमण और कब्जाधारियों की बढ़ती गतिविधियों को लेकर इंदौर रिटेल गारमेंट्स एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल से मिला। उन्होंने निगमायुक्त से बाजार को लेकर विस्तृत बातचीत की। व्यापारियों ने क्षेत्र में फुटपाथों और सड़कों पर फैलते अस्थायी कब्जों से यातायात व व्यापार दोनों पर पड़ रहे असर को प्रमुखता से उठाया। बैठक में आयुक्त ने स्पष्ट किया कि राजबाड़ा और आसपास के व्यावसायिक बाजारों में अतिक्रमण को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि शहर के विकास और व्यवस्थित यातायात में किसी भी प्रकार की रुकावट बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निगम और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई लगातार जारी है और आने वाले दिनों में अभियान और तेज किया जाएगा।
आयुक्त ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि सड़क, फुटपाथ और पार्किंग व्यवस्था को लेकर सख्ती बरती जाए। अस्थायी अतिक्रमण करने वालों पर नियमित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए ताकि बाजार क्षेत्र में आमजन और व्यापारियों को राहत मिल सके। बैठक में एडीशनल कमिश्नर राजेंद्र राव, मार्केट विभाग और यातायात- पार्किंग विभाग के प्रभारी अधिकारी उपस्थित रहे। इंदौर रिटेल गारमेंट्स एसोसिएशन की ओर से अध्यक्ष अक्षय जैन, पवन पंवार, राजेंद्र राठौर, जितेंद्र पाहुजा, मुकेश पटवा सहित अनेक व्यापारी सदस्य मौजूद रहे।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर