VISITORS

0 0 7 1 7 9

March 31, 2026 12:54 am

+91 8878812345

Explore

Search

March 31, 2026 12:54 am

अनुकंपा नियुक्ति निराकरण को लेकर बैठक आयोजित

शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर। कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देशानुसार गुरुवार को कलेक्टर कार्यालय में अनुकम्पा नियुक्ति के प्रकरणों के निराकरण को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में संयुक्त कलेक्टर श्रीमती कल्याणी पांडे ने विभिन्न विभागों में तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के रिक्त पदों की समीक्षा की।
बैठक में बताया गया कि किसी शासकीय सेवक की सेवा काल में मृत्यु होने पर उनके आश्रित एक सदस्य को नियुक्ति दी जाएगी। मृतक शासकीय सेवक के आश्रित पति/पत्नी द्वारा योग्यता न रखने अथवा स्वयं अनुकम्पा नियुक्ति न लेना चाहे तो उसके नामांकित पुत्र या अविवाहित पुत्री को दी जा सकती है। ऐसी विधवा अथवा तलाकशुदा पुत्री, जो दिवंगत शासकीय सेवक की मृत्यु के समय उस पर पूर्णतः आश्रित होकर उसके साथ रह रही हो अथवा उपरोक्त पात्र सदस्य न होने की स्थिति में विधवा पुत्रवधु जो शासकीय सेवक की मृत्यु के समय उस पर पूर्णतः आश्रित होकर उनके साथ रह रही हो ।
बैठक में संयुक्त कलेक्टर श्रीमती कल्याणी पांडे ने सभी विभागों के संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे रिक्त पदों की जानकारी उपलब्ध करायें, ताकि पात्र व्यक्ति को अनुकंपा नियुक्ति दी जा सकें । अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों का निराकरण संवेदनशीलता और प्राथमिकता के साथ न्यायपूर्ण तरीके से करें । श्रीमती पांडे ने कहा कि जो विभाग अनुकंपा नियुक्ति के लंबित प्रकरणों के निराकरण में लापरवाही बरतेगा उनके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। बैठक में कृषि विभाग, शिक्षा विभाग, श्रम विभाग, आबकारी विभाग, वाणिज्य कर विभाग, महिला एवं बाल विकास, आदिम जाति कल्याण, सहकारिता आदि विभागों के अधिकारी शामिल हुए।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर