VISITORS

0 0 7 2 1 0

April 3, 2026 12:05 pm

+91 8878812345

Explore

Search

April 3, 2026 12:05 pm

उज्जैन में यूरिन टेस्ट से कैंसर पहचान किट बनेगी

साउथ कोरियाई कंपनी की फैक्ट्री का काम शुरू, पहले चरण में 500 लोगों को रोजगार
शब्द अग्नि न्यूज़ । उज्जैन। साउथ कोरिया की कंपनी ईसीडीएस ने गुरुवार को उज्जैन के विक्रम उद्योगपुरी स्थित मेडिकल डिवाइस पार्क में मेडिकल उपकरण निर्माण इकाई की स्थापना का काम शुरू कर दिया। कंपनी के प्रतिनिधि उज्जैन पहुंचे और श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन के बाद निर्माण कार्य शुरू किया।
कंपनी इस परियोजना में करीब 780 करोड़ रुपए का निवेश कर रही है। यह निवेश प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) के तहत किया जा रहा है। परियोजना में तीन अन्य दक्षिण कोरियाई कंपनियां भी साझेदार हैं।कंपनी ने बताया कि यूनिट में अत्याधुनिक तकनीक से मेडिकल उपकरण बनाए जाएंगे। यहां विशेष रूप से यूरिन टेस्ट के माध्यम से कैंसर के शुरुआती लक्षणों की पहचान करने वाली किट्स का उत्पादन किया जाएगा।
यूनिट के पहले चरण में करीब 500 लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है। स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। उत्पादन बढ़ने के साथ रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। ईसीडीएस की भारतीयशाखा के निदेशक राजेश भारद्वाज ने बताया कि यूनिट स्थापना का कार्य शुरू हो चुका है। लक्ष्य है कि अप्रैल 2027 तक उत्पादन प्रारंभ कर दिया जाए। उत्पादन अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप वैश्विक तकनीक से होगा। एमपीआईडीसी उज्जैन के कार्यकारी संचालक राजेश राठौड़ ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय कंपनी के निवेश से मेडिकल डिवाइस पार्क को नई पहचान मिलेगी। उन्होंने बताया कि उपलब्ध सुविधाओं और प्रक्रियाओं के कारण कंपनी ने उज्जैन को अपनी पहली भारतीय इकाई के लिए चुना।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर