VISITORS

0 1 3 1 9 0

June 21, 2026 4:38 pm

+91 8878812345

Explore

Search

June 21, 2026 4:38 pm

उज्जैन में महाशिवरात्रि से पहले हाई अलर्ट

देवास गेट से रेलवे स्टेशन तक सघन चेकिंग, कई संदिग्धों से पूछताछ
शब्द अग्नि न्यूज़ । उज्जैन। महाशिवरात्रि पर्व से पहले उज्जैन पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। शहर में हाई अलर्ट के बीच देवास गेट से रेलवे स्टेशन तक सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों, बाहरी मजदूरों और यात्रियों के दस्तावेजों की गहन जांच की गई।
अभियान की शुरुआत देवास गेट थाना क्षेत्र से हुई, जहां पुलिस बल ने बस स्टैंड पर मौजूद लोगों की तलाशी ली। पुलिस ने दो युवकों को रोककर उनके बैग की जांच की और पहचान संबंधी पूछताछ की। बताया गया कि लगभग 11 बाहरी लोग उज्जैन पहुंचे थे, जिनमें से कुछ के पास आधार कार्ड नहीं मिला। तीन ऐसे व्यक्ति बिना पहचान पत्र के संदिग्ध पाए गए, जिन्हें आगे की पूछताछ के लिए थाने ले जाया गया। महिला पुलिसकर्मियों ने भी महिलाओं से अलग से बातचीत कर उनके बैग की जांच की।

इसके बाद पुलिस का काफिला रेलवे स्टेशन पहुंचा। यहां बीडीएस टीम, डॉग स्क्वॉड, आरपीएफ, साइबर सेल और सूचना संकलन इकाई के साथ मिलकर संयुक्त कार्रवाई की गई। देवासगेट प्लेटफॉर्म नंबर एक से लेकर अंतिम छोर तक सघन चेकिंग की गई, जिसमें कचरा पेटियों और यात्रियों के बैग तक की तलाशी ली गई। पूरे उज्जैन में लगभग 100 पुलिसकर्मी पांच अलग-अलग टीमों में तैनात होकर इस अभियान में शामिल थे। । फुटपाथ पर बैठे और खड़े लोगों से भी लगातार पूछताछ की गई।

क्राइम ब्रांच के निरीक्षक अनिल कुमार शुक्ला ने बताया कि महाशिवरात्रि पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उज्जैन पहुंचेंगे, इसलिए बाहरी और संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान के लिए यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। बीडीएस टीम के उप निरीक्षक महेश शर्मा ने कहा कि डॉग स्क्वॉड और तकनीकी टीम के साथ मिलकर हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। क्राइम ब्रांच की इंस्पेक्टर पुष्पा पंचाल के अनुसार, वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में सुबह- शाम सर्चिंग की जा रही है ताकि महाकाल की नगरी में पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। यह अभियान महाशिवरात्रि तक लगातार जारी रहेगा, जिसमें खास तौर से डेरों पर भी सर्चिंग की गई।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर