VISITORS

0 1 8 8 2 4

August 13, 2026 12:28 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

विधायक घोडे पर बैठकर जनता के बीच पहुंचे

शब्द अग्नि न्यूज़ । सिवनी। जिला मुख्यालय से लेकर विधानसभा की पगडंडियों तक इन दिनों धूल लग्जरी गाड़ियों के टायरों से नहीं, बल्कि घोड़ों के खुरों से उड़ रही है । सिवनी की राजनीति में आजकल मुद्दों की नहीं, बल्कि घुड़सवारी की रेस’ लगी है।
कल तक जो नेता एसी- लग्जरी गाड़ियों के काले शीशों के पीछे से हाथ हिलाते थे, आज वो अचानक लगाम थामे ‘जनता के हमदर्द’ बनकर सरपट दौड़ रहे हैं। सबसे पहले केवलारी विधानसभा से कांग्रेस विधायक ठाकुर रजनीश सिंह का वीडियो वायरल हुआ, जहां वे घोड़े पर सवार होकर क्षेत्र का दौरा करते दिखे। इसके बाद बाद सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन ने भी घोड़े की सवारी की। वे गांव के बाहर घोडे पर बैठे और बैंड- मीडिया पर वायरल वीडियो में एक और चौंकाने वाला नजारा दिखा। जब भाजपा विधायक घोड़े पर सवार होकर गांव में प्रवेश किए तो समर्थकों ने उन पर जमकर नोट लुटाए । जनप्रतिनिधियों के स्वागत में धन का यह प्रदर्शन ‘जनता की सेवा’ कम और ‘शक्ति प्रदर्शन’ ज्यादा नजर आ रहा था। लोग विधायकजी के इस अंदाज को चुटीले अंदाज में सुना रहे हैं। सिवनी में कांग्रेस और बीजेपी विधायकों द्वारा घुड़सवारी और घोड़े पर बैठकर जनता के बीच पहुंचने तो भाजपा विधायक द्वारा पूरे इलाके में घोड़े पर बैठकर, स्वाफा बांधकर दूल्हे की तरह बारात निकालने को लेकर लोगों ने बड़ी तीखी और रोचक प्रतिक्रियाएं दी हैं । वीडियो देखकर लोग स्पष्ट पूछ रहे हैं कि आखिर इस तरह की

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर