VISITORS

0 0 7 2 1 0

April 3, 2026 12:05 pm

+91 8878812345

Explore

Search

April 3, 2026 12:05 pm

रनवे पर मंडरा रहा था- पिंजरे में फंसा सियार

शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर। देवी अहिल्याबाई होलकर विमानतल पर एक बार फिर जंगली जानवरों की मौजूदगी ने विमान सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। रनवे के पास लगाए गए पिंजरे में एक सियार पकड़ा गया, जिसे वन विभाग की टीम सुरक्षित रूप से जंगल में छोड़ दिया। एयरपोर्ट डायरेक्टर सुनील मग्गीरवार ने बताया कि विमानों की सुरक्षित उड़ान सुनिश्चित करने के लिए एयरपोर्ट परिसर में लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

रनवे और आसपास के क्षेत्रों में कई स्थानों पर पिंजरे लगाए गए हैं। नियमित जांच के दौरान एक पिंजरे में सियार मिला, जिसकी सूचना देवी अहिल्याबाई होलकर हवाईअड्ड तुरंत वन विभाग को दी गई और उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ा गया। उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट का ऑपरेशनल एरिया 728 एकड़ से अधिक है। रनवे के आसपास बड़े खुले मैदान और घास-फूस के कारण जंगली जानवर बाउंड्रीवॉल के नीचे से अंदर घुस आते हैं। इस खतरे को देखते हुए एयरपोर्ट प्रबंधन और वन विभाग संयुक्त अभियान चला रहे हैं।

दिसंबर 2025 में DGCA की जांच टीम ने रनवे के आसपास दो सियार देखे थे। इसके बाद एयरपोर्ट प्रबंधन ने जिला प्रशासन और वन विभाग को पत्र लिखकर सियारों को पकड़ने की मांग की थी। उसी के बाद से अभियान तेज किया गया, जिसमें अब पहली सफलता मिली है। एयरपोर्ट प्रबंधन के अनुसार परिसर में 10 से अधिक सियार और अन्य जंगली जानवरों की मौजूदगी की आशंका है। वर्ष 2014 में भी विमान से सियार टकराने की घटना के बाद चलाए गए अभियान में 15 से ज्यादा जानवर पकड़े गए थे। अधिकारियों का कहना है कि जानवरों की मौजूदगी विमान सुरक्षा के लिए खतरा बन सकती है, इसलिए लगातार निगरानी और कार्रवाई जारी रहेगी।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर