VISITORS

0 0 7 2 1 0

April 3, 2026 12:05 pm

+91 8878812345

Explore

Search

April 3, 2026 12:05 pm

हल्दी, मेहंदी और कुमकुम की रस्म में उमड़ा सैलाब

शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर | महाकाल रोड पर संस्था नमो नवगृह (शनि) एवं सत्यमेव जयते द्वारा महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर 13 से 15 फरवरी तक भव्य महाशिवरात्रि महाकुंभ का दिव्य एवं अनुपम आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत शिव जलाभिषेक और रुद्राभिषेक क्या आयोजन के साथ ही 15 फरवरी को बाणेश्वर कुंड से भव्य शिवजी की शोभायात्रा निकल जाएगी। आज शुक्रवार को महाशिवरात्रि महोत्सव का श्री गणेश हुआ।
संस्था सरंक्षक पूर्व पार्षद केके यादव एवं पार्षद शिवम यादव ने बताया कि क्षेत्र में विगत 22 सालों से महाशिवरात्रि पर यह आयोजन किया जाता है, जिसका उद्देश्य सनातन धर्म की ध्वजा बुलंद करना एवं युवा और मातृशक्तियों को एकजुट करना है । महोत्सव की शुरुआत आज 13 फरवरी से हुई। प्राचीन बाणेश्वर कुंड पर समस्त रस्में हुई। अभिषेक अनुष्ठान के साथ शुक्रवार को दोपहर 11:30 बजे से हल्दी मेहंदी और कुमकुम रस्म का आयोजन शुभ मुहूर्त में हुआ। जिसमें सैकड़ों महिलाएं भी मौजूद रही।

पश्चिम क्षेत्र खासकर महाकाल मार्ग पर महाशिवरात्रि के अवसर पर शिव स्तुति का यह सबसे बड़ा आयोजन है। जिसमें सर्व समाज के सनातन प्रेमी भक्त जनों का सैलाब उमड़ाता है। मेहंदी रस्म के दौरान मातृ शक्तियों ने शिव और माता पार्वती के प्रति आस्था व्यक्त करने के लिए हाथों में, त्रिशूल शिवलिंग पर विशेष मेहंदी लगाई। शिवजी को मेहंदी लगाई गई, इस दौरान भजनों पर भक्तगंज झूम उठे। सभी ने शहर, प्रदेश और देश की खुशहाली की कामना की।

इस दौरान मुख्य रूप से श्रीमती मंजू यादव, तारा यादव, अर्चना गायकवाड, रीना यादव, पार्वती चौधरी, मंजू खंडेलवाल, कमलेश केवट, अनीता वाघरकर, आरती कुर्मी, रचना शर्मा, प्रियंका सेन, सावित्री यादव, करिश्मा प्रजापत, शिव देवी यादव सहित सैकड़ो महिलाएं मौजूद रही। 14 फरवरी, शनिवार को रात्रि जागरण एवं संगीत का कार्यक्रम होगा। 15 फरवरी कोबाणेश्वर कुंड से मरीमाता चौराहे तक बाजे गाजे एवं भजन मंडलियों के साथ भव्य शोभा यात्रा निकल जाएगी। जिसमें 10 हजार से अधिक महिलाएं सिर पर कलश लेकर शामिल होंगी।

कलश में पांच पवित्र नदियों का जल रहेगा। शोभायात्रा में बग्घी – घोड़े झांकियां एवं साधु- संत-महंत शामिल होंगे। इसके अलावा पहलवान, खिलाड़ी एवं प्रतिभाशाली क्षेत्र के लोग भी ओम नमः शिवाय का जाप करते हुए चलेंगे। क्षेत्र की 100 से अधिक बस्तियों के लोग इस आयोजन के सहभागी बनेंगे। आयोजन के दौरान सामाजिक संदेश बेटी बचाओ, पर्यावरण, जल बचत, यातायात नियमों का पालन, बच्चों को मोबाइल से दूर रखें जैसे संदेश भी दिए जाएंगे।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर