VISITORS

0 1 8 8 7 0

August 13, 2026 10:58 pm

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

शराब समझ पीया खाना गर्म करने वाला फ्यूल’

‘ फ्यूल’ 4 की मौत

शब्द अग्नि न्यूज़ । भीलवाड़ा। राजस्थान के भीलवाड़ा जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर है, जहां एक छोटी सी गलती ने पूरे परिवार को उजाड़ दिया. गंगापुर थाना क्षेत्र के अलौली गांव में 4 लोगों की मौत के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है. मृतकों ने जिसे शराब समझकर पिया था, वह शादियों में खाना गर्म रखने के लिए इस्तेमाल होने वाला ‘मेथेनॉल कार्बनिक सॉल्ट’ था.

जानकारी के अनुसार, अलौली गांव की माधोपुर ढाणी के रहने वाले ये लोग 3 दिन पहले एक शादी समारोह में कैटरिंग और बर्तन साफ करने के काम पर गए थे. वहां उन्होंने 1 लीटर की बोतल में भरा ‘मेथेनॉल’ देखा. एसपी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि यह फ्यूल शादी में बर्तनों के नीचे खाना गर्म रखने के लिए जलाया जाता है. मजदूरों ने इसे शराब समझ लिया और अपने साथ घर ले आए. गुरुवार रात इसे पीने के कुछ ही देर बाद उनकी हालत बिगड़ गई. जहरीले मेथेनॉल का असर इतना घातक था कि देखते ही देखते एक के बाद एक मौतें होने लगीं. देर रात तीन लोगों— रतन कंजर, सुशीला देवी और जमनी देवी ने गंगापुर अस्पताल में दम तोड़ दिया. वहीं, चौथी महिला बदामी देवी ने भीलवाड़ा जिला चिकित्सालय में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया.

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर