VISITORS

0 0 7 2 0 9

April 3, 2026 10:07 am

+91 8878812345

Explore

Search

April 3, 2026 10:07 am

खरगोन : 12वीं के पांच विषयों की परीक्षा संपन्न

शब्द अग्नि न्यूज़ । खरगोन। माध्यमिक शिक्षा मण्डल भोपाल द्वारा आयोजित हायर सेकेंडरी बोर्ड परीक्षा कक्षा 12वीं अंतर्गत 13 फरवरी को पांच विषयों की परीक्षा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। जिले के 87 परीक्षा केंद्रों पर भौतिकी शास्त्र, अर्थशास्त्र, एनिमल हस्बैंड्री मिल्क ट्रेड पोल्ट्री फार्मिंग एण्ड फिशरीज, विज्ञान के तत्व एवं भारतीय कला का इतिहास के प्रश्नपत्रों पर परीक्षा आयोजित हुई। जिला शिक्षा अधिकारी श्री एसके कानुड़े ने बताया कि इन विषयों की परीक्षा में कुल 13238 पंजीकृत विद्यार्थियों में से 12991 उपस्थित हुए, जबकि 247 अनुपस्थित रहे। नियमित 11250 विद्यार्थियों में 11172 उपस्थित हुए और 78 अनुपस्थित रहे। वहीं स्वाध्यायी कुल 1988 विद्यार्थियों में से 1819 उपस्थित हुए एवं 169 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।

इसी प्रकार हाईस्कूल कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा-2026 के अंतर्गत 13 फरवरी को उर्दू विषय की परीक्षा जिले के 10 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रूप से संपन्न हो गई। जिला शिक्षा अधिकारी श्री कानुड़े ने बताया कि कक्षा 10वीं उर्दू विषय में कुल 406 विद्यार्थियों में से 398 विद्यार्थी उपस्थित हुए, जबकि 08 अनुपस्थित रहे। नियमित विद्यार्थियों में कुल 357 पंजीकृत में से 353 उपस्थित हुए एवं 04 अनुपस्थित रहे। वहीं स्वाध्यायी विद्यार्थियों के 49 विद्यार्थियों में से 45 उपस्थित हुए और 04 अनुपस्थित रहे।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर