VISITORS

0 0 7 4 3 3

May 13, 2026 11:01 pm

+91 8878812345

Explore

Search

May 13, 2026 11:01 pm

बच्चों बुजुर्गों को शासकीय वाहनों महाकाल दर्शन

शब्द अग्नि न्यूज़ । उज्जैन। महाशिवरात्रि के दृष्टिगत उज्जैन पुलिस द्वारा सामाजिक उत्तरदायित्व एवं मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए शनिवार को सेवाधाम आश्रम में निवासरत लगभग 50 दिव्यांग बच्चों एवं बुजुर्गों को शासकीय वाहनों के माध्यम से श्री महाकालेश्वर मंदिर लाया गया।
पुलिस बल द्वारा विशेष सहयोग देते हुए सभी श्रद्धालुओं को व्हीलचेयर की सहायता से सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित तरीके से मंदिर परिसर में प्रवेश कराकर भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन कराए गए। दर्शन के बाद पुलिस की ओर से सभी बच्चों एवं बुजुर्गों के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई। इसके बाद सभी को शासकीय वाहनों से पुनः सेवाधाम आश्रम पहुंचाया गया।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर