VISITORS

0 0 7 4 4 4

May 15, 2026 2:21 pm

+91 8878812345

Explore

Search

May 15, 2026 2:21 pm

विक्रमोत्सव मेले में पहले दिन 501 वाहन बिके

18 मार्च तक 50% छूट का लाभ लेने के लिए लगी लाइन
उज्जैन। विक्रमोत्सव के तहत लगातार तीसरे वर्ष व्यापार मेला उज्जैन में लगा है। जिसमें वाहनों के रजिस्ट्रेशन में 50 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। इस वर्ष मेला 15 फरवरी से शुरू होकर 18 मार्च तक इंजीनियरिंग कालेज में आयोजित हो रहा है। पहले ही दिन उज्जैन व्यापार मेले से 501 वाहनों की बिक्री हो गई। इस वर्ष कुल 40 हजार वाहनों की बिक्री उज्जैन के व्यापार मेले से होने की संभावना है।
उज्जैनी विक्रमोत्सव व्यापार मेले के दौरान विक्रित होने वाले ऐसे गैर- परिवहन मोटर साईकिल, मोटर कार, ओमनी बस तथा हल्के परिवहन वाहनों को मोटरयान कर की दर में 50 % की मेला अवधि 15.02.2026 से 18.03.2026 तक छूट शासन की और प्रदान की गई है। रविवार शाम को सीएम डॉ मोहन यादव ने मेले का शुभारम्भ किया था जिसके बाद सोमवार को बड़ी संख्या में छूट का फायदा उठाते हुए लोगो ने वाहन ख़रीदे । पहले दिन दो पहिया वाहन 136, चार पहिया वाहन 340 और अन्य वाहन 25 सहित कुल 501 वाहन बिकने के बाद रजिस्ट्रेशन के लिए पहुंचे। बाईट दो वर्ष में मेले के दौरान कुल 59930 हजार वाहन विक्रय हुए थे जिससे कुल 308 करोड़ का राजस्व सरकार को मिला था।
उज्जैनी विक्रमोत्सव व्यापार मेला-2024
दो पहिया वाहन 5797
चार पहिया 17908
कुल विकृत -23705
प्राप्त राजस्व 122. 11 करोड़ उज्जैनी विक्रमोत्सव व्यापार cl-2025- दो पहिया वाहन 7772 चार पहिया – 28451 कुल विकृत – 36225 प्राप्त राजस्व 186.58 करोड़

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर