VISITORS

0 0 7 4 4 5

May 15, 2026 3:26 pm

+91 8878812345

Explore

Search

May 15, 2026 3:26 pm

BJPनेता पुत्र ने की मारपीट थाने पहुंचे-सिख

शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर। तेजाजी नगर इलाके में 14 फरवरी को सिगरेट का धुआं उड़ाने को लेकर सिख समाज के दो नाबालिगों की बीजेपी नेता के नाबालिग बेटे से कहासुनी हो गई थी। मामले में उसी दिन समझौता हो गया था, लेकिन सोमवार रात बीजेपी नेता के बेटे ने फिर से दोनों सिख युवकों और उनके परिचितों को धमकी दी। इसके बाद सिख समाज से जुड़े लोग थाने पहुंचे और बीजेपी नेता व उसके बेटे के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।
मामला न्यू रानी बाग क्षेत्र का है। यहां दो सिख लड़कों के साथ बीजेपी नेता के बेटे और उसके दोस्तों ने मारपीट की थी। घटना के बाद रात में गुरुद्वारे में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था। इसके बावजूद पुलिस थाना तेजाजी नगर कमिश्नरेट इन्दौर
मंगलवार को फिर से बीजेपी नेता के बेटे ने सिख समाज से जुड़े पपल भाटिया और अन्य लोगों को मोबाइल फोन पर धमकियां दीं। इस मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर सिख समाज के लोग तेजाजी नगर थाने पहुंचकर टीआई देवेंद्र मरकाम • मिले। सिख समाज के लोगों का आरोप है कि बीजेपी नेता ने मोबाइल पर सिख समाज के खिलाफ अपमानजनक बातें कही हैं, जिस पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। पुलिस के अनुसार, विवाद में शामिल दोनों पक्ष नाबालिग हैं और थाने में अब तक कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें बीजेपी नेता का बेटा सिख लड़कों के साथ मारपीट करता दिखाई दे रहा है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर