VISITORS

0 0 7 4 3 4

May 14, 2026 1:55 am

+91 8878812345

Explore

Search

May 14, 2026 1:55 am

मेले में चलते झूले पर मधुमक्खियों का हमला

नागदा में झूले में बैठे लोग चीखते रहे डंक से 3 बच्चे गंभीर, आईसीयू में भर्ती
शब्द अग्नि न्यूज़ । नागदा के मुक्तेश्वर महादेव मंदिर परिसर में चल रहे शिवरात्रि मेले में मंगलवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। चलते झूले पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया, जिसमें तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को नागदा के सरकारी अस्पताल के ICU में भर्ती कराया गया है। घटना का VIDEO भी सामने आया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक झूला अपनी पूरी रफ्तार में था, तभी अचानक मधुमक्खियों ने लोगों को काटना शुरू कर दिया। झूले में बैठे लोग चीखने-चिल्लाने लगे। बचने के लिए कई लोग सीटों पर झुक गए और कपड़ों से चेहरा ढंकने लगे। झूला रोका गया, तब तक कई घायल स्थिति इतनी भयावह हो गई कि कुछ लोगों ने ऊंचाई से ही नीचे उतरने की कोशिश की। झूला संचालक ने तुरंत झूला रोक दिया, लेकिन ऊंचाई पर फंसे लोग तब तक मधुमविखयों के डंक झेलते रहे। नीचे उतारने के बाद कई लोगों के शरीर पर दर्जनों डंक के निशान मिले।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर