VISITORS

0 1 8 8 1 9

August 12, 2026 10:24 pm

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

चंदन नगर रिंग रोड का निर्माण का विरोध

शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर। पश्चिमी इंदौर को एरोड्रम क्षेत्र से जोड़ने वाली चंदन नगर रिंग रोड अब 18 मीटर चौड़ाई में बनेगी, लेकिन बनने से पहले ही इसका विरोध शुरू हो गया, क्योंकि निर्माण से पहले ढाई सौ से ज्यादा बाधक हिस्से तोड़े जाएंगे। मंगलवार को बड़ी संख्या में रहवासी विरोध दर्ज कराने सड़कों पर आए। महिलाएं काले झंडे लेकर आई थीं, जबकि पुरुष तख्तियां लेकर आए और नारेबाजी कर अपना विरोध दर्ज कराया।
उनका कहना था कि सरकार ने 18 मीटर चौड़ाई का नोटिफिकेशन किया है, लेकिन रहवासियों को विश्वास में नहीं लिया। जो लोग प्रभावित हुए हैं, उन्हें वैकल्पिक स्थान दिया जाना चाहिए। मौके पर रहवासियों के समर्थन में कांग्रेस नगर अध्यक्ष चिंटू चौकसे भी
महिलाओं ने लहराए काले झंडे रोजगार खत्म घर खत्म जीवन खत्म पहुंचे थे। आपको बता दें कि पहले इंदौर के मास्टर प्लान में इसकी चौड़ाई 30 मीटर थी। अब चंदन नगर से कालानी नगर को जोड़ने वाली 18 मीटर चौड़ी सड़क के निर्माण को राज्य शासन से अंतिम मंजूरी मिल गई है। नगर निगम ने इसके निर्माण की तैयारी शुरू कर दी है और चौड़ाई के हिसाब से सेंट्रल लाइन तय कर बाधक मकानों के मालिकों को नोटिस दिया जाएगा। चंदन नगर सड़क सीधे एरोड्रम रोड को जोड़ती है। कालानी नगर से पुलिया तक सड़क 100 फीट से ज्यादा चौड़ी बन चुकी है, लेकिन बाद में बाधक निर्माणों की संख्या ज्यादा होने के कारण काम अटका रहा। यह सड़क पहले पश्चिमी रिंग रोड का हिस्सा थी और ढाई सौ फीट चौड़ाई में बनना थी, लेकिन विरोध के कारण कभी सड़क नहीं बन पाई। इस सड़क पर करीब बीस करोड़ रुपये खर्च होंगे।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर