VISITORS

0 0 6 2 8 1

February 19, 2026 6:38 pm

+91 8878812345

Explore

Search

February 19, 2026 6:38 pm

निगम के काम को लेकर खुले तौर पर नाराजगी जताई

शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर द्वारकापुरी क्षेत्र में दौरे पर पहुंचे महापौर के सामने एक महिला ने निगम के कामकाज को लेकर खुले तौर पर नाराजगी जताई। महिला ने कहा कि इलाके में बने गड्ढे के पास सुरक्षा इंतजाम ठीक नहीं होने से कई लोग हादसों का शिकार हो चुके हैं, लेकिन इसे महापौर के आने से कुछ ही देर पहले ठीक किया गया। उन्होंने सवाल उठाया कि यह काम पहले क्यों नहीं किया गया।
महापौर पुष्यमित्र भार्गव बुधवार को वार्ड 84 में ‘संकल्प से समाधान’ कार्यक्रम के तहत जनता चौपाल कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां वार्ड की एक महिला ने महापौर और पार्षदों को खरी-खरी सुनाई। महिला ने आगे कहा कि अगर महापौर के आने का प्रभाव है तो उनका नाम ही काफी होना चाहिए, बार-बार दौरा करने की जरूरत नहीं पड़नी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि निगम कर्ज में होने की बात कही जाती है, फिर भी अच्छी सड़कों को खोदकर नई सड़कें बनाई जा रही हैं और ठीक-ठाक गार्डन की दीवारें तोड़कर दोबारा निर्माण किया जा रहा है। महिला ने महापौर से निवेदन करते हुए कहा कि वे गाड़ी में बैठकर नहीं, बल्कि जनता के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनें। उन्होंने पूर्व जनप्रतिनिधि लक्ष्मण सिंह गौड़ का उदाहरण देते हुए कहा कि वे लोगों के बीच रहते थे, इसी वजह से जनता आज भी उन्हें याद करती है। महिला ने यह भी कहा कि क्षेत्र में टैक्स बढ़ने से लोगों पर अतिरिक्त बोझ पड़ा है और अब स्लैब खत्म होने से गरीबों पर असर पड़ रहा है। इस पर महापौर ने कहा कि जनता के सुझावों पर जरूर अमल किया जाएगा और समस्याओं के समाधान की कोशिश की जाएगी।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर