VISITORS

0 0 6 3 5 9

February 21, 2026 12:34 pm

+91 8878812345

Explore

Search

February 21, 2026 12:34 pm

गौ संरक्षण दिवस पर भव्य संगोष्ठी आयोजन

अंतरराष्ट्रीय गौ संरक्षण दिवस पर प्रतिभा फाउंडेशन द्वारा भव्य संगोष्ठी का आयोजन
शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर। अंतरराष्ट्रीय गौ संरक्षण दिवस के अवसर पर प्रतिभा फाउंडेशन, इंदौर द्वारा एक प्रेरणादायी संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के युवा, मातृशक्ति, विद्यार्थी, इंदौर के इन्फ्लुएंसर्स एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
संगोष्ठी का विषय “गी संरक्षण, गौ सेवा सम्मान एवं गौ रक्षा” रहा। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता माननीय संघचालक श्री प्रकाश शास्त्री जी थे। उन्होंने मंडलेश्वर की गौशाला के आदर्श मॉडल को प्रस्तुत करते हुए नियमित रूप से गौ सेवा कैसे की जाए, इस विषय में विस्तारपूर्वक मार्गदर्शन दिया।
विशिष्ट अतिथि श्री हुकुमचंद सांवला जी ने विलुप्त होती गौ प्रजातियों के संरक्षण तथा देशी नस्लों के संवर्धन पर अपने विचार रखे। भोपाल से पधारे वरिष्ठ समाजसेवी एवं आयुर्वेदाचार्य वैद्य डॉ. प्रदीप त्रिपाठी जी ने गौमूत्र एवं गोदुग्ध
के धार्मिक, आध्यात्मिक एवं स्वास्थ्यवर्धक महत्व पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से इनके नियमित उपयोग का आह्वान किया।
गुरुजी ठंडाई वाले श्री राधेश्याम शर्मा जी ने प्रत्येक घर में गौ पालन की भावना विकसित करने की अपेक्षा व्यक्त की। कार्यक्रम का संचालन भजन धाकड़ जी एवं डॉ. संध्या जी द्वारा किया गया तथा संस्था के अध्यक्ष श्री सुप्रभात चोकसे जी ने आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर 150 से अधिक युवा, मातृशक्ति, विभिन्न एनजीओ प्रतिनिधि, इन्फ्लुएंसर्स, सेवा भारती सहित अन्य संगठनों के सदस्य उपस्थित रहे। साथ ही जिन गौ सेवकों के घरों में 15 से अधिक गौ माताएँ हैं, उनका मंच से विशेष सम्मान किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कुनूर प्रजाति की गौ माता के पूजन से हुआ तथा गौ सेवा अभियान को गति देने के संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन परम पूज्य गुरुदेव अच्युतानंद जी की प्रेरणा से किया गया।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर