VISITORS

0 1 8 8 2 2

August 12, 2026 10:48 pm

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

सोनाली के फार्म हाउस पर होंगे प्री-वेडिंग शूट

शब्द अग्नि न्यूज़ । हिसार। हिसार की फेमस टिकटॉक स्टार रहीं सोनाली फोगाट के फार्म हाउस पर अब प्री-वेडिंग शूट हो सकेंगे। इतना ही नहीं 4 एकड़ में बने फार्म हाउस में इसके अलावा स्पेशल पूल पार्टी, शादियां, बर्थडे पार्टी, किटी पार्टी, गेट-टू-गेदर, लंच ब्रेकफास्ट और डिनर पार्टी भी हो सकेंगी। सोनाली फोगाट के परिवार ने फार्म हाउस को किराए पर प्राइवेट फर्म को दे दिया है। इसका नाम ‘हुकुम सा’ फार्म रख दिया गया है। इस फार्म हाउस से हुई कमाई का परिवार बेटी यशोधरा की पढ़ाई और फार्म हाउस के रखरखाव पर खर्च करेगा यशोधरा दिल्ली से ग्रेजुएशन कर रही हैं। सोनाली के भाई वतन ढाका ने बताया कि उन्होंने पहले ही इसे किराए पर चढ़ाने का फैसला ले लिया था। इसमें फर्म द्वारा कार्यक्रम बुक किए जा रहे हैं। बुकिंग 5000 रुपए से शुरू होकर 1 लाख 25000 रुपए तक में होगी। वतन ने बताया कि इस फॉर्म हाउस से कमाई करना उनका मकसद नहीं है बल्कि बहन की बनाई धरोहर को संजोए रखना है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर