VISITORS

0 0 6 4 7 0

February 28, 2026 11:28 am

+91 8878812345

Explore

Search

February 28, 2026 11:28 am

इंदौर रिंग रोड प्रोजेक्ट का विरोध…

 किसानों का अर्धनग्न अर्धनग्न प्रदर्शन बोले- जमीन गई तो भूखे मरेंगे परिवार, एक इंच नहीं देंगे
शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में सैकड़ों किसान रिंग रोड परियोजना के लिए जमीन अधिग्रहण के विरोध में उतरे। अर्धनग्न होकर कलेक्ट्रेट को घेरा। गले में सम्मान के मेडल और शील्ड टांगकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं प्रदर्शन के दौरान गर्मी से एक किसान बेहोश हो गया था।
कलेक्टर शिवम वर्मा प्रदर्शन कर रहे किसानों को मनाने के लिए उनके पास पहुंचे। वह बगीचे में जमीन पर बैठे और उनसे बात की। उन्होंने समस्या के समाधान का भरोसा दिलाया। लगभग पांच घंटे बाद प्रदर्शन खत्म हुआ। किसानों का कहना है कि एक इंच जमीन नहीं देंगे। सिहंस्थ 2026 के लिए ये सब हो रहा है, जबकि 4 सड़कें पहले से हैं। इसके बाद भी किसानों की जमीन छीनी जा रही है। रिंग रोड के दायरे में आने वाली जमीन उनकी आजीविका का मुख्य स्रोत है। अगर जमीन चली गई तो परिवार भूखा मर जाएगा। भरण-पोषण का संकट खड़ा हो जाएगा। किसान गौतम बंटू गुर्जर ने कहा कि पूर्वी इलाके में पहले से ही तीन-चार कनेक्टिंग रोड हैं। इनमें RI 2, RI-3 और बाईपास शामिल हैं। इससे 1,200 किसानों की जमीन पर असर पड़ रहा है। सरकार हमारी उपजाऊ जमीन छीनना चाहती है, जबकि यहां अच्छी मात्रा में फसलें पैदा होती हैं। इससे मालवा-निमाड़ को फायदा होता है।
किसानों ने कहा- हम एक इंच भी जमीन नहीं देंगे। जब हमारे पास खेती की जमीन ही नहीं बचेगी तो वे अवॉर्ड का क्या करेंगे? खेती किसानों की आत्मा है। हम पूरे देश के लोगों का पेट भरते हैं। अगर सरकार सीमेंट और कंक्रीट का जंगल बना देगी तो किसान कहां जाएंगे? प्रदर्शनकारियों का कहना है कि पूर्वी आउटर रिंग रोड परियोजना के तहत उनकी कृषि भूमि का अधिग्रहण किया जा रहा है। मुआवजा दर, पुनर्वास और सर्वे प्रक्रिया को लेकर पारदर्शिता नहीं बरती गई। उनकी आपत्तियों पर उचित सुनवाई नहीं हो रही। अधिग्रहण की प्रक्रिया जल्दबाजी में आगे बढ़ाई जा रही है।
किसान संतोष सोनतिया ने बताया कि अगर पश्चिम ऑउटर रिंग रोड बन जाती है तो फिर पूर्वी रिंग रोड की जरूरत नहीं है। यहां भूमाफिया के फेर में किसानों की उपजाऊ जमीन को खत्म किया जा रहा है। कई किसान यहां प्राकृतिक खेती कर रहे हैं, जिसके लिए हम सम्मानित भी हो चुके हैं। जमीन नहीं बचेगी तो सम्मान का क्या करेंगे।
किसान संतोष ने कहा कि हमने प्रधानमंत्री तक हमारी बात पहुंचाई है, लेकिन कोई नहीं सुन रहा है। इसके चलते हमें इस तरह से विरोध प्रदर्शन करना पड़ रहा है। प्रदर्शन में इंदौर, महू, देवास, सांवेर विधानसभा के हैं। ADM रोशन राय ने बताया कि अलाइनमेंट बदलने और गाइडलाइन से ज्यादा मुआवजे की मांग है। पिछले छह महीने से किसानों से बातचीत चल रही है। जैसे वेस्टर्न रिंग रोड की समस्या हल हुई, वैसे ही इसे भी हल किया जा रहा है। मुद्दे यहां हल हो
सकते हैं, उन्हें यहां सुलझाया जाएगा। सरकार को भेजने लायक हैं, उन्हें वहां भेजा जाएगा।
मुख्य मांगें….
१। बाजार दर के अनुरूप उचित मुआवजा
2.सर्वे प्रक्रिया में पारदर्शिता
3.पुनर्वास नीति स्पष्ट करना
4.आपत्तियों पर व्यक्तिगत सुनवाई
5. मांगों पर ठोस निर्णय नहीं होने पर आंदोलन जारी रहेगा।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर