मालवा जर्नलिस्ट फोरम का आयोजन 5 मार्च को जाल सभागृह में
शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर। मीडियाकर्मियों की संस्था मालवा जर्नलिस्ट फोरम द्वारा विश्व महिला दिवस के अवसर पर नारी शक्ति अवार्ड का आयोजन किया जा रहा है। यह सम्मान समारोह आगामी 5 मार्च, गुरुवार को शाम 5 बजे साउथ तुकोगंज स्थित जाल सभागृह में संपन्न होगा। यह जानकारी देते हुए संस्था सचिव प्रवीण जोशी ने बताया कि समारोह में पत्रकारिता, साहित्य, कला, समाज सेवा, शिक्षा आदि क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली 51 महिलाओ को नारी शक्ति अवार्ड से नवाजा जायेगा। इस समारोह के अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर, महिला बाल विकास मंत्री, सुश्री निर्मला भूरिया, राज्यमंत्री गौतम टेटवाल, सांसद शंकर लालवानी, विधायक रमेश मेंदोला, गोलू शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्रीमती सीमा अलावा, मोटिवेशनल स्पीकर श्रीमती टिम्सी राय, फिल्म अभिनेत्री सारिका दीक्षित, पर्यावरणविद् डॉ. एसएल गर्ग, शहर भाजपा उपाध्यक्ष श्रीमती दीप्ति सिंह हाड़ा, सुरेंद्र सिंह सोनगिरा एवं अविनाश कुमार होंगे।
Author: Shabd Agni
.
