VISITORS

0 0 7 4 3 3

May 13, 2026 11:01 pm

+91 8878812345

Explore

Search

May 13, 2026 11:01 pm

रतलाम : 1610 लीटर नकली घी पकड़ा

यूपी से लाकर देशी बताकर 310 रुपए लीटर में बेचा जा रहा था
शब्द अग्नि न्यूज़ । रतलाम के ग्लोबस सिटी कॉलोनी में शुक्रवार दोपहर एक मकान में बड़ी मात्रा में नकली घी बरामद किया है। यूपी के मुजफ्फरपुर की दो कंपनियों से नकली घी लाकर रतलाम में देशी घी के नाम पर बाजार में 310 रुपए लीटर में बेचा जा रहा था। प्रशासन व खाद्य विभाग की टीम ने 1610 लीटर घी को जब्ती में लेकर मकान को सील कर दिया है।
शिकायत पर नायब तहसीलदार रामचंद्र पांडेय, खाद्य सुरक्षा अधिकारी शैलेष गुप्ता व अन्य नयागांव टैंकर रोड के पास स्थित ग्लोबस सिटी के एक मकान में दोपहर करीब 3 बजे दबिश दी। मकान में बड़ी मात्रा में यूपी फ्रेश, मदर बेस्ट के नाम से घी के अलग-अलग पैकेट मिले। पैकिंग भी ऐसी थी हर कोई देख कर देशी घी समझे। मकान से महाकाल ट्रेडर्स के नाम से घी का विक्रय शहर की दुकानों पर किया जा रहा था । महाकाल ट्रेडर्स के विक्रांत त्यागी से अधिकारियों ने पूछताछ की। अधिकारियों ने व्यापारी विक्रांत त्यागी से पूछताछ की। तो बताया कि वह यूपी के मुजफ्फपुर घी मंगवाता है। ट्रांसपोर्ट से वहां से भेजा जाता है। 310 रुपए लीटर में वह खरीददता है। जबकि बाजार में सवा तीन सौ रुपए लीटर में बेचने की बात बताई । अधिकारियों के अनुसार कम रेट में देशी घी के नाम से बेचना शंकास्पद है। सभी पैकेट पर देशी घी होने के जानकारी अंकित थी । रेट भी कम लिखे थे। इस कारण अधिकारियों को शंका है कि यह पूरी तरह से नकली घी है। अधिकारियों को मौके से घी के बड़े डिब्बो के अलावा 200, 400 ग्राम समेत अलग वजन के पैकेट मिले है। कुल 1610 लीटर घी को खाद्य विभाग ने बरामद कर उसी स्थान पर रख कमरे को सील कर दिया है। अलग-अलग 10 सैंपल लिए है। जो कि जांच के लिए लैब पर भेजे जाएंगे। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। घी मुजफ्फपुर की दो कंपनियों सिद्धी ट्रेडर्स व मां वैष्णोदेवी टेड्रर्स से मंगाया जा रहा था।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर