VISITORS

0 0 7 1 7 6

March 30, 2026 11:01 pm

+91 8878812345

Explore

Search

March 30, 2026 11:01 pm

इंदौर : सकल पंच राठौर समाज के चुनाव :

अध्यक्ष पद हेतु गोविंद राठौर ने लिया नामांकन फार्म
शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर। श्री सकल पंच राठौर समाज इंदौर के आगामी अध्यक्ष पद निर्वाचन को लेकर चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। अध्यक्ष पद के लिए गोविंद राठौर (राठौर क्रांति) ने समाज सेवा के संकल्प के साथ अपनी दावेदारी प्रस्तुत करते हुए नामांकन फार्म प्राप्त किया। फार्म प्राप्ति के पश्चात उन्होंने प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद लेकर समाजहित में कार्य करने का संकल्प दोहराया।
गोविंद राठौर ने कहा कि अध्यक्ष निर्वाचित होने पर वे समाज की धरोहर श्री राम मंदिर, पिंजारा बाखल के निर्माण कार्य को प्राथमिकता के साथ प्रारंभ करेंगे तथा भगवान श्रीराम को पूर्ण विधि-विधान से पुनः विराजित करने का प्रयास करेंगे। साथ ही सकल पंच के अन्य महत्वपूर्ण कार्यों को सभी समाजजनों को साथ लेकर पूर्ण करने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने समाज के वरिष्ठजनों से सहयोग एवं आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए घर-घर संपर्क अभियान भी शुरू कर दिया है। समाज के विभिन्न परिवारों से उन्हें सकारात्मक समर्थन मिल रहा है। युवा समाजसेवी चेतन राठौर के अनुसार इस अवसर पर समाज संरक्षक हरीश राठौर ‘लड्डू बाबा’, शुभम राठौर एवं निलांशु राठौर (बल्लू) भी उपस्थित रहे। बताया गया कि गोविंद राठौर ने पंकज राठौर से 11,000 रुपये की राशि देकर नामांकन फार्म प्राप्त किया।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर