VISITORS

0 1 4 8 0 3

June 28, 2026 1:58 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 28, 2026 1:58 am

जहरीली गैस फैली, 5 की तबीयत बिगड़ी,

लोगों को सांस लेने में परेशानी

शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर। रावजी बाजार थाना क्षेत्र में गुरुवार रात अमोनिया गैस के रिसाव से इलाके में हड़कंप मच गया। गैस के असर से कुछ लोगों को सांस लेने में दिक्कत हुई, जिसके बाद दो महिलाओं समेत पांच लोगों को एहतियातन अस्पताल भेजा गया।
प्रशासन के मुताबिक सभी की हालत स्थिर है और कोई भी गंभीर नहीं है। सीएमएचओ डॉक्टर माधव हसनी ने बताया कि पांचों की हालत ठीक है। एडमिट तीन मरीजों में से एक को डिस्चार्ज कर दिया है। जबकि दो को कुछ देर बाद कर दिया जाएगा। ऐसे ही चरक हॉस्पिटल में 6 लोग एडमिट थे। उनकी हालत बिल्कुल ठीक है। इनमें से चार लोगों डिस्चार्ज कर दिया है। डीसीपी आनंद कालादगी ने बताया कि ककतपुरा पुल के नीचे शहजाद नाम के एक कबाड़ी द्वारा सिलेंडर काटा जा रहा था। इसी दौरान उसमें से अमोनिया गैस का रिसाव शुरू हो गया। गैस फैलते ही आसपास मौजूद लोगों को घबराहट और सांस लेने में परेशानी महसूस होने लगी। डीसीपी ने स्पष्ट किया कि इस घटना में कोई भी व्यक्ति गंभीर रूप से प्रभावित नहीं हुआ है। सभी लोग सुरक्षित हैं। पुलिस ने कबाड़ी शहजाद को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है। मामले में नगर निगम की टीम शुक्रवार को मौके पर पहुंची और कबाड़ दुकानदार शाहरुख शहजाद खान की दुकान सील कर दी स्वास्थ्य अधिकारी गौतम भाटिया ने बताया कि दुकान सील करने के साथ ही आसपास और बाहर पड़े सामान को लेकर सख्त चेतावनी दी गई है कि जब तक पुलिस की कार्रवाई पूरी नहीं हो जाती तब तक इन सामान को कहीं ठिकाने नहीं लगाए । नगर निगम द्वारा उसे बाद में जब्त किया जाएगा।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर