VISITORS

0 1 0 5 3 0

June 10, 2026 2:56 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 10, 2026 2:56 am

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला इंदौर पहुंचे

शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला शुक्रवार इंदौर पहुंचे। यहां भाजपा नेताओं ने उनकी अगवानी की। लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने रेसीडेंसी कोठी में विश्राम के बाद श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय उज्जैन रोड इंदौर में आयोजित दीक्षांत समारोह में सहभागिता की।
कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम्, राष्ट्रगान, दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना से हुई। कुलाधिपति पुरुषोत्तमदास पसारी ने समारोह औपचारिक उद्घाटन करते हुए अतिथियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों का स्वागत किया। कुलगुरु प्रो. (डॉ.) योगेश सी. गोस्वामी ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए विश्वविद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों, शोध कार्यों, प्लेसमेंट और संस्थागत प्रगति की जानकारी दी। मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि वे वैष्णव ट्रस्ट के समाजहित कार्यों से प्रेरित श्री वैष्णव विवि के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए होकर समारोह में शामिल हुए। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वे सौभाग्यशाली हैं कि उन्हें ऐसे प्रतिष्ठित संस्थान में पढ़ने का अवसर मिला है और देश का प्रगतिशील भविष्य युवाओं की ऊर्जा पर निर्भर है। इंदौर सांसद शंकर लालवानी ने विश्वविद्यालय की शिक्षा व समाज सेवा गतिविधियों की सराहना करते हुए नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत विजन का उल्लेख किया और कहा कि संस्थान विद्यार्थियों में आत्मनिर्भरता की भावना विकसित कर रहा है। जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षा हर समस्या का समाधान है और सफल पेशेवर बनने से पहले अच्छा इंसान बनना जरूरी है। समारोह में कुल 2008 विद्यार्थियों और 32 पीएचडी शोधार्थियों को उपाधियां प्रदान की गई, जबकि उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 16 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक दिए गए। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रूपा शिंदे ने किया और राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन हुआ।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर