VISITORS

0 0 6 5 3 6

March 3, 2026 11:42 am

+91 8878812345

Explore

Search

March 3, 2026 11:42 am

उज्जैन : 1 लाख मीट्रिक टन कचरा हटाया,

उद्यान सेल्फी पाइंट बनेंगे, एमआर-5 पर 12 साल से जमा हो रहा था कचरा, 100% सेग्रीगेशन करने पर निगम का जोर
शब्द अग्नि न्यूज़ । उज्जैन। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 को ध्यान में रखते हुए नगर निगम ने शहर में सफाई और कचरा प्रबंधन को और प्रभावी बनाने की तैयारी तेज कर दी है।
एमआर 5 स्थित ट्रेचिंग ग्राउंड से 12 साल पुराना 1 लाख मीट्रिक टन से अधिक कचरे का निपटारन आखिरकार पूरा कर दिया है। बायो- मैथनिंग प्रक्रिया से कचरा हटाते हुए रिसाइकल कर मिट्टी, सीएंडडी बेस्ट और आरडीएफ जैसे उत्पाद तैयार किए गए। कचरा हटने के बाद अब यह क्षेत्र साफ-सुथरा दिखाई दे रहा है और जल्द ही यहां उद्यान और सेल्फी पाइंट तैयार किए जाएंगे। नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने बताया कि. इस योजना पर कार्य कर रहे हैं कि भविष्य में कचरा जमा न हो।

100 प्रतिशत सेग्रीगेशन पर जोर दिया जा रहा है।
एमआर 5 और गऊघाट पर कचरा अलग-अलग कलेक्ट किया जा रहा है। यदि किसी वाहन से मिलाजुला कचरा आता है तो तुरंत सुधार कर उसे ही आगे भेजा जा रहा है। ट्रांसफर स्टेशन और ट्रेंचिंग ग्राउंड पर सख्त निगरानी निगम ने ट्रांसफर स्टेशन और ट्रेंचिंग ग्राउंड पर नियमित निरीक्षण का भी प्रबंध किया है। यदि किसी वाहन पर मिलाजुला कचरा आता है, तो तुरंत सुधार करवाया जा रहा है और कचरा तभी उठाया जा रहा, जब वह पूरी तरह से सेग्रीगेट हो।
शहर से रोजाना निकल रहा 180 टन कचरा शहर से प्रतिदिन लगभग 180 टन कचरा निकलता है, जिसमें 110 टन गोला और लगभग 70 टन सूखा कचरा शामिल है। त्योहार और पत्रों के दौरान निकलने वाले कचरे का आंकड़ा 240 टन तक बढ़ जाता है। सफाई व्यवस्था में कर्मियों की बड़ी टीम नगर निगम के पास 4 अपर आयुक्त, 3 उपायुक्त, 6 सहायक आयुक्त, 54 वार्ड स्वच्छता नोडल 3 हेल्थ ऑफिसर, 14 स्वच्छता निरीक्षक 92 दरोगा और 2,500 से अधिक सफाई मित्र कार्यरत हैं। इनमें 1,700 निगम के और 800 आउटसोर्स कर्मचारी शामिल हैं।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर