VISITORS

0 0 7 4 4 5

May 15, 2026 3:27 pm

+91 8878812345

Explore

Search

May 15, 2026 3:27 pm

मिसाइलों से अमेरिकी युद्धपोत पर बोल दिया हमला

शब्द अग्नि न्यूज़ । तेहरान सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत के बाद ईरान और खतरनाक हो गया है। उसने दावा किया है कि रविवार को उसने चार बैलिस्टिक मिसाइलों की मदद से अमेरिकी युद्धपोत पर हमला बोल दिया है।
शनिवार को ईरान पर इजरायल और अमेरिका ने संयुक्त मिलिट्री ऑपरेशन चलाकर कई ठिकानें पर हवाई हमले किए थे। इसमें दोनों देशों को बड़ी सफलता मिली और खामेनेई समेत ईरान के कई बड़े नेता मारे गए। इसके अलावा, उसकी सेना को ईरान का बड़ा दावा भी काफी नुकसान हुआ। इन हमलों के तुरंत बाद ईरान ने भी सक्रियता दिखाते हुए खाड़ी देशों में मौजूद अमेरिकी मिलिट्री बेस पर हवाई हमले शुरू कर दिए। उसने दुबई, अबू धाबी, बहरीन, कतर, कुवैत समेत खाड़ी देशों में मिसाइलें बरसाईं। अमेरिकी युद्धपोत पर हमला करने के बाद ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने कहा, “हमने अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर लिंकन को 4 बैलिस्टिक मिसाइलों से टारगेट किया है।” गार्ड्स ने चेतावनी भी दी कि जमीन और समुद्र तेजी से आतंकवादी हमलावरों की कब्रगाह बनते जाएंगे। वहीं, ईरान ने मारे गए सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई का बदला लेने की कसम खाने के बाद रविवार को खाड़ी में फिर से हमले शुरू कर दिए।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर