VISITORS

0 1 8 8 1 9

August 12, 2026 10:22 pm

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

बदमाशों ने लगाई थी वाहन में आग पुलिस ने पकड़ा

दोपहिया वाहनों में बदमाशों ने लगाई थी आग पुलिस ने निकाला जुलूस
शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर। रावजी बाजार में पिछले दिनों तीन से ज्यादा दो पहिया वाहनों में आग लगाने वाले बदमाश को पुलिस ने पकड़ा। आरोपी का इलाके में जुलूस निकाला गया। पुलिस ने आगजनी को लेकर आरोपी पर कारवाई की थी। उसे पुलिस जिला कोर्ट में पेश करेगी।
एडीशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने जानकारी देते हुए बताया कि राजू वर्मा की शिकायत पर पुलिस ने बुधवार को लखन उर्फ काला पुत्र शरद वर्मा पर आगजनी और अड़ीबाजी को लेकर एफआईआर की थी। लखन बुधवार को पहले राजू के पास आया ओर शराब पीने के लिए पए मांगे। जब राजू ने इंकार किया तो आरोपी रात में आया ओर दो बाइक सहित अन्य वाहनो में आग लगाते भाग गया। पुलिस ने राजू की शिकायत पर एफआईआर की इसके बाद रविवार रात लखन पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस की टीम उसके पीछे पड़ी। तो वह गिर गया। सोमवार को इलाके में आरोपी का जुलुस निकाला गया। पुलिस के सामने वह गिड़गिड़ाते नजर आया। चदंन नगर में भी शुक्रवार शनिवार की दरमियानी रात जितेन्द्र धारवा की ट्रेवलर कार के कांच बदमाश ने फोड़ दिए थे। पुलिस ने जितेन्द्र के रिश्तेदार कपिल की शिकायत पर नीरज पुत्र सुभाष प्रजाप्रत पर एफआईआर की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। शराब के लिए रुपए नहीं देने के चलते आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया था।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर