VISITORS

0 1 4 7 8 2

June 27, 2026 10:38 pm

+91 8878812345

Explore

Search

June 27, 2026 10:38 pm

बाजार मे छाई ‘पुष्पा’ कुल्हाड़ी वाली पिचकारी

शब्द अग्नि न्यूज़ । विदिशा। शहर के बाजार होली के पर्व के लिए पूरी तरह सजकर तैयार हैं। रंग- बिरंगे गुलाल और आकर्षक पिचकारियों ने त्योहारी रौनक काफी बढ़ा दी है। इस बार बच्चों में होली को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है, क्योंकि बाजार में ‘चंद्रयान-3’ से लेकर देशभक्ति थीम वाली नई और अनोखी वैरायटियां उपलब्ध हैं। वहीं, लोग अपनी त्वचा और पर्यावरण की सुरक्षा को देखते हुए केमिकल वाले रंगों की जगह हर्बल गुलाल को ज्यादा प्राथमिकता दे रहे
हैं। दुकानदारों के अनुसार, इस वर्ष बाजार में ‘चंद्रयान-3’, ‘ऑपरेशन सिंधु’, रॉकेट, पुष्पा की कुल्हाड़ी, तलवार और सुपरहीरो थीम वाली पिचकारियां बच्चों को सबसे ज्यादा आकर्षित कर रही हैं। विज्ञान और देशभक्ति से जुड़ी इन विशेष थीम वाली पिचकारियों की मांग बहुत अधिक देखी जा रही है। इसके अलावा, छोटे बच्चों के लिए उनके पसंदीदा कार्टून कैरेक्टर वाली पिचकारियां भी बाजार में छाई हुई हैं।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर