VISITORS

0 0 7 4 4 4

May 15, 2026 3:22 pm

+91 8878812345

Explore

Search

May 15, 2026 3:22 pm

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री महाकाल की शरण में :

डॉ. साहा ने कहा- 50 साल बाद महाकाल के दर्शन करने के लिए आया हूं उज्जैन |

शब्द अग्नि न्यूज़ । उज्जैन,  त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा सोमवार को भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन पहुंचे। वे अपने परिवार के साथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन और आशीर्वाद लेने आए थे। डॉ. साहा ने नंदी हाल से ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए और करीब 10 मिनट तक विधिवत पूजन-अर्चन किया। इसके बाद उन्होंने देहरी से पूजन कर भगवान को जल अर्पित किया। दर्शन उपरांत मंदिर प्रबंध समिति की ओर से कलेक्टर एवं अध्यक्ष रोशन कुमार सिंह और मंदिर प्रशासक एवं अपर कलेक्टर प्रथम कौशिक ने डॉ. साहा का स्वागत एवं सत्कार किया। मीडिया से चर्चा में डॉ. माणिक साहा ने कहा कि वे करीब 50 साल बाद महाकाल मंदिर आए हैं। पहले वे मंदिर को केवल टीवी पर देखते थे, लेकिन अब मंदिर ने भव्य और विशाल स्वरूप ले लिया है। उन्होंने भगवान महाकाल से देश की खुशहाली, प्रधानमंत्री को और अधिक शक्ति प्रदान करने तथा त्रिपुरा के लोगों के सुख-समृद्धि की कामना की।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर