VISITORS

0 0 7 4 4 4

May 15, 2026 2:06 pm

+91 8878812345

Explore

Search

May 15, 2026 2:06 pm

इंदौर की प्रियल यात्रियों को दुबई से लाई भारत

शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर। दुबई में फंसे यात्रियों को मौजूदा युद्ध संकट के बीच इंदौर की बेटी अपने देश लेकर आई। शाम को जिस विमान से वे 149 यात्रियों को लेकर दिल्ली के विमानतल पर पहुंची तो यात्रियों के परिजनों ने उनका
से वे यात्रियों को अपने देश की राजधानी नई दिल्ली लाई। प्रियल उस उड़ान की सह कप्तान थी। शाम को प्रियल विमान के साथ दुबई पहुंची और 149 यात्रियों को दुबई से नई दिल्ली लेकर आई। फ्लाइट के यात्रियों और चालक
दल का इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर स्वागत किया गया।
मौजूदा संकट के बीच किसी भी भारतीय विमानन कंपनी का यह पहला अंतरराष्ट्रीय आगमन था, स्वागत किया। ईरान-इजराइल युद्ध के कारण कई भारतीय दुबई में फंसे हुए थे। दुबई एयरपोर्ट से भी उड़ानें बंद थी। मंगलवार को दिल्ली और मुंबई के लिए उड़ान शुरू हुई और देश सेवा का मौका इंदौर की बेटी प्रियल को मिला। एयर इंडिया की उड़ान संख्या ए916डी में दुबई जिसमें 149 यात्री और आठ चालक दल के सदस्य सवार थे। दो घंटे के सफर के बाद उड़ान नई दिल्ली पहुंची और कई दिनों से फंसे भारतीयों ने अपने देश पहुंच कर राहत की सांस ली। अब अन्य उड़ानें भी संचालित होंगी और दुबई से यात्रियों को दिल्ली और मुंबई लाएंगी।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर