VISITORS

0 0 7 4 4 4

May 15, 2026 2:04 pm

+91 8878812345

Explore

Search

May 15, 2026 2:04 pm

क्रिकेट लीग के लिए पहली बार प्लेयर्स की नीलामी

शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर। मध्य प्रदेश क्रिकेट लीग (एमपीसीएल) का तीसरा सत्र इस बार और भी रोमांचक होने जा रहा है। पहली बार लीग में खिलाड़ियों की आईपीएल की तर्ज पर नीलामी होगी, जहां फ्रेंचाइजी टीमें अपनी पसंद के क्रिकेटरों को बोली लगाकर खरीदेंगी। इससे खिलाड़ियों पर ‘धन वर्षा ‘ होने की उम्मीद है और प्रतिभाओं को बड़ा मंच मिलेगा।
लीग के वर्तमान अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया द्वारा शुरू की गई इस प्रतियोगिता के पिछले दो सत्र बेहद सफल रहे। यहां शानदार प्रदर्शन करने वाले कई खिलाड़ी आईपीएल टीमों में जगह बना चुके हैं। अब तीसरे सत्र में लोग प्रबंधन ने कई नवाचार किए हैं, जिनमें सबसे बड़ा बदलाव खिलाड़ियों की नीलामी प्रक्रिया है। सूत्रों के अनुसार, मार्च में ही नीलामी होने की संभावना है। खिलाड़ियों के पंजीकरण की अंतिम तिथि 5 मार्च है, जबकि मैच जून में खेले जाएंगे। अभी मैच का विस्तृत टाइम टेबल नहीं आया है, लेकिन संभवतः मैच इंदौर और ग्वालियर में खेले जाएंगे।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर