VISITORS

0 0 7 4 3 3

May 13, 2026 9:48 pm

+91 8878812345

Explore

Search

May 13, 2026 9:48 pm

इजराइल-ईरान जंग, पाकिस्तान में प्रदर्शन 34 मौत

• 4 दिन में भारतीय एयरलाइंस की 1117 इंटरनेशनल फ्लाइट्स रद्द होर्मुज रूट बंद, 37 भारतीय जहाज फंसे
शब्द अग्नि न्यूज़ । नई दिल्ली। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग के कारण ईरान ने दुनिया का सबसे अहम होर्मुज रूट बंद कर दिया है। इसके चलते भारतीय झंडे वाले 37 जहाज और उनमें सवार 1,109 भारतीय नाविक वर्तमान में फारस की खाड़ी और ओमान की खाड़ी में फंसे हुए हैं।
युद्ध के चलते पश्चिम एशिया के 8 देशों ने एयरस्पेस पूरी तरह बंद कर दिए हैं। 28 फरवरी को युद्ध शुरू होने के बाद से अब तक भारतीय एयरलाइंस ने 1,117 इंटरनेशनल फ्लाइट्स रद्द की हैं। इससे हजारों यात्री एयरपोर्ट पर फंस गए हैं।
खामेनेई की मौत के कुछ ही घंटों के अंदर, पाकिस्तान में हजारों गुस्से में प्रदर्शनकारी सड़कों पर उत्तर आए। उन्होंने कराची में US कॉन्सुलेट पर धावा बोलने की कोशिश की और इस्लामाबाद में डिप्लोमैटिक इलाके के बाहर पुलिस से भिड़ गए। सिक्योरिटी फोर्स के साथ झड़प में कम से कम 34 लोग मारे गए। 120 से ज्यादा घायल हुए हैं।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर