VISITORS

0 1 4 8 0 1

June 28, 2026 1:02 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 28, 2026 1:02 am

ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 65.57 लाख की ठगी

शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर। ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 65 लाख 57 हजार रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन देकर व्यापारी को पहले ग्रुप से जोड़ा, फिर मुनाफे का लालच देकर बड़ी रकम ट्रांसफर करा ली। इस मामले में एरोड्रम पुलिस ने 4 मोबाइल नंबरों के आधार पर सोमवार को एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एरोड्रम के महेश एवेन्यू छोटा बांगड़दा रोड निवासी दीपक चांदोरे ने पुलिस को शिकायत में बताया कि दिसंबर 2025 में वह फेसबुक पर रील देख रहा था। इसी दौरान ट्रेडिंग लिंक का विज्ञापन दिखाई दिया। लिंक पर क्लिक करने के बाद वह “A69 ABCL Wealth Navigator Club ” नाम के ग्रुप से जुड़ गया। से ग्रुप में रोजाना सदस्य मुनाफे के स्क्रीनशॉट और मैसेज शेयर करते थे। ट्रेडिंग से जुड़े शॉर्ट्स वीडियो और ऑनलाइन लेक्चर भी डाले जाते थे। करीब एक महीने तक गतिविधियां देखने के बाद दीपक को भरोसा हो गया कि यह प्लेटफॉर्म सही है। इस पर ठगी नहीं हो सकती। इसी ग्रुप में इन्वेस्टमेंट के लिए मैसेज करने पर एक वॉट्सऐप नंबर से दीया मेहरा नाम की युवती ने संपर्क किया। उसने अकाउंट खोलने की प्रक्रिया बताई और एक लिंक भेजी, जिसमें Aditya Birla Capital का नाम लिखा था। इसके बाद एक फार्म ऑनलाइन इसी नाम से भरा गया। फिर प्ले स्टोर से एक ऐप डाउनलोड कराया गया। बताया गया कि. अकाउंट संबंधी सभी काम इसी ऐप से होंगे। इसी से बैंक का पूरा लेन-देन भी देख सकते हैं। आइडी पासवार्ड किसी को नहीं बताने की सलाह दी गई। फिर शुरुआत में 5 हजार रुपए डलवाए गए। रकम पर मुनाफा दिखाकर भरोसा बढ़ाया गया।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर