VISITORS

0 1 8 8 7 0

August 13, 2026 11:00 pm

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

इंदौर एयरपोर्ट पर भीषण आग

अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा की बाउंड्री वॉल के पास भीषण आग, आस-पास की कॉलोनियों से दिखा धुएं का गुबार, लोगों ने बताया “युद्ध जैसा नजारा”

शब्द अग्नि न्युज/ इंदौर। शहर स्थित देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा की बाउंड्री वॉल के पास बुधवार शाम घास और झाड़ियों में अचानक भीषण आग भड़क उठी। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास की कॉलोनियों से काले धुएं का घना गुबार साफ दिखाई देने लगा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया और आसमान में उठते धुएं ने पूरे इलाके को ढक लिया। कई स्थानीय नागरिकों ने दृश्य को “युद्ध जैसा भयावह नजारा” बताया। सोशल मीडिया पर घटना के वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं।

आग बुझाने पहुंचे दमकलकर्मी

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के लिए मशक्कत शुरू की। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग सूखी घास में लगी, जिससे तेजी से फैलाव हुआ। हालांकि अब तक किसी प्रकार की जनहानि या एयरपोर्ट संचालन प्रभावित होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन द्वारा घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है, लेकिन घटना ने शहरवासियों को दहशत में डाल दिया।

(समाचार लिखे जाने तक राहत एवं बचाव कार्य जारी था।)

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर