शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर। हीरानगर क्षेत्र में करणी सेना के प्रदेश संगठन मंत्री मानसिंह राजावत को मोबाइल कॉल पर जान से मारने की धमकी दी गई है। धमकी 20 फरवरी की रात दी गई थी। मामले में शनिवार को हीरानगर थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
हीरानगर पुलिस के अनुसार मारुति नगर निवासी मानसिंह राजावत को एक मोबाइल नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने उनका नाम पूछने के बाद अपशब्द कहे और बच्चों की हत्या करने और खजराना क्षेत्र में आने पर जान से मारने की धमकी दी। मानसिंह राजावत ने पूरी बातचीत अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर ली। उन्होंने यह रिकॉर्डिंग वरिष्ठ पदाधिकारियों को भेजी और इसके आधार पर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने कॉल करने वाले नंबर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस जांच में सामने आया को जान से मारने की धमकी है कि जिस नंबर से कॉल किया गया, वह मंदसौर निवासी मरहूफ कादरी मंसूरी के नाम पर दर्ज है।
पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है और जल्द गिरफ्तारी की बात कही है। मानसिंह राजावत पिछले करीब 15 सालों से संगठन से जुड़े हैं। उनके अनुसार उन्हें पहले भी कई बार धमकियां मिल चुकी हैं। एक बार उनके घर पर अज्ञात बदमाशों ने हमला भी किया था। मानसिंह ने कुछ दिन पहले लसूड़िया क्षेत्र में एक ड्रग पेडलर के खिलाफ कार्रवाई करवाई थी। इसके अलावा तिलक नगर में छेड़छाड़ और अन्य मामले में भी पुलिस कार्रवाई करवाई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। टीआई सुशील पटेल के मुताबिक मामले में एनसीआर काटी है। अभी मोबाइल लोकेशन डाटा जैसी कोई चीज हाथ नही आई है।
मामले में जांच की जा रही है। करणी सेना नेता मानसिंह राजावत ने अपनी शिकायत में बताया- वो विगत 15 सालों से हिन्दू बहनों को ‘लव जिहाद’ से बचाने का कार्य कर रहा हूं। मुस्लिम संगठनों के लोग मेरी कभी भी हत्या कर सकते हैं। मुझे 20 फरवरी को रात 10:30 बजे एक मोबाइल नंबर से फोन आया। कॉल करने वाले ने पूछा कि कौन बोल रहा है। जब मैंने बताया कि मैं मान सिंह राजावत बोल रहा हूं, तो वह मुझे मां-बहन की अश्लील गालियां देने लगा। उसने कहा कि तुम मुसलमानों के खिलाफ बहुत कार्रवाई करते हो, अब तुम्हारी हत्या करनी पड़ेगी। उसने यह भी कहा कि तुम्हारे कितने बच्चे हैं, उनकी भी हत्या कर देंगे। उसने मुझे चुनौती देते हुए कहा कि अगर दम है तो खजराना आकर दिखाओ, वहीं पर जान से मार देंगे। इस पूरी बातचीत की रिकॉर्डिंग मेरे मोबाइल में सुरक्षित है। मुझे और मेरे परिवार को लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। इससे पहले मेरे घर पर हमला भी किया जा चुका है।
Author: Shabd Agni
.
