VISITORS

0 0 6 7 3 6

March 6, 2026 11:47 am

+91 8878812345

Explore

Search

March 6, 2026 11:47 am

धमकी देने वाले बदमाश का पुलिस ने निकाला जुलूस

शब्द अग्नि न्यूज़ ।इंदौर। द्वारकापुरी क्षेत्र में डेढ़ करोड़ रुपए के प्लॉट के बदले व्यवसायी को धमकाने वाले आरोपी को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने व्यवसायी से 40 लाख रुपए देने और पुराने विवाद में समझौता करने के लिए धमकी दी थी। द्वारकापुरी थाना पुलिस ने प्रेम प्रजापति निवासी विदुर नगर के खिलाफ धमकी और अड़ीबाजी का मामला दर्ज किया था। पुलिस ने उसे क्षेत्र से हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने खुद को छोड़ने के लिए युवा मोर्चा से जुड़े कुछ नेताओं के फोन पुलिसकर्मियों को करवाए। पुलिस पर उसे छोड़ने का दबाव भी बनाया गया, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई जारी रखी। प्रेम ने सौरभ राठौर को किशोर हटकर उर्फ भाऊ के नाम से धमकी दी थी। थाने में भी आरोपी के मोबाइल पर किशोर के इंटरनेट कॉल आते रहे। मोबाइल में किशोर, तब्बू और राजेंद्र नाम से रिकॉर्डिंग मिली है, जिसकी जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार प्रेम के खिलाफ जमीन कब्जा, धोखाधड़ी, मारपीट और हत्या सहित करीब आधा दर्जन मामले दर्ज हैं। पुलिस ने उसका क्षेत्र में जुलूस निकाला।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर