VISITORS

0 1 8 8 3 6

August 13, 2026 4:25 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

पांच वर्षीय यमाना ने रखा पहला रोजा

शब्द अग्नि न्यूज़ । खरगोन। रमजान के पवित्र महीने में आजाद नगर की रहने वाले कासिम खान बाबूजी की पोती एवं यू ट्यूबर इंजीनियर नाजिम किंग खान की पांच वर्षीय बेटी यमाना खान ने अपना पहला रोजा रखकर सबका दिल जीत लिया। पिता इंजीनियर नाजिम किंग खान की लाड़ली बेटी ने सूर्योदय से सूर्यास्त तक पूरे उत्साह से इबादत की जो उनकी कम उम्र में आध्यात्मिक जागरूकता का प्रतीक है। परिवार इस नेक कोशिश पर खुशी से झूम उठा। सबने मिलकर दुआओं से उसे नवाजा और दुआ की कि वह हमेशा नेक रास्ते पर चले। आस-पास के लोग भी यमाना की तारीफ कर रहे हैं। नन्ही रोजेदार यमाना के दादा कासिम खान बाबूजी ने कहा, “पोती का इस उम्र में रोजा रखना अचंभित करता है हमें गर्व महसूस हो रहा है। वहीं यमाना के बड़े अब्बू सादिक खान ने बताया कि यह सब हमारे माता-पिता की परवरिश है। उन्होंने हमारी परवरिश इस तरह की है कि घर में दिनी माहौल के साथ हमारे बच्चे बड़े हो रहे है। यमाना के रोजा रखने पर परिवार में खुशी का माहौल है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर