VISITORS

0 0 7 3 3 5

April 21, 2026 12:54 am

+91 8878812345

Explore

Search

April 21, 2026 12:54 am

डायबिटीज एण्ड फुट केयर सेंटर का शुभारंभ किया

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने महर्षि विटीलिगो रिसर्च सेंटर और डायबिटीज एण्ड फुट केयर सेंटर का शुभारंभ किया
शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर। उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने आज पिपल्याहाना चौराहा के पास महर्षि विटीलिगो रिसर्च सेंटर और महर्षि डायबिटीज एण्ड फुट केयर सेंटर का फीता काटकर शुभारंभ किया। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि उक्त सेंटर उच्च और आधुनिक तकनीक से लैस है, जहां सफेद दाग का संपूर्ण उपचार होने के साथ-साथ पैर के अल्सर घाव का बेहतर तरीके से उपचार होगा।
उन्होंने सेंटर के संचालक सफेद दाग विशेषज्ञ डॉ. संजय दुबे और मधुमेह विशेषज्ञ डॉ. अनुपमा दुबे को बधाई देते हुए कहा कि इंदौर के लिये इस तरह की एक सेंटर की आवश्यकता थी। डॉ. दुबे ने बताया कि यह सेंटर रिसर्च के बाद तैयार किया गया है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने महर्षि विटीलिगो रिसर्च सेंटर और डायबिटीज एण्ड फुट केयर सेंटर का अवलोकन किया और चिकित्सकों से विस्तार से जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम में भारतीय जल सेना प्रमुख एडमिरल श्री दिनेश कुमार त्रिपाठी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. माधव प्रसाद हासानी, एमजीएम मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. अरविंद घनघोरिया, श्री संजय शुक्ला सहित चिकित्सक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर