VISITORS

0 1 3 1 1 5

June 21, 2026 5:18 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 21, 2026 5:18 am

चैनल लाइनों की भी सफाई कराने के निर्देश

शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर। नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल ने मंगलवार को बिलावली तालाब, लिंबोदी तालाब, पिलपिया पाला तालाब और सिरपुर तालाब पहुंचकर वहां की स्थिति देखी। आगामी वर्षा ऋतु को देखते हुए वे तालाबों की स्थिति देखने पहुंचे थे।
निगमायुक्त ने बारिश के मौसम में पानी भराने और पानी की निकासी की संभावित समस्याओं को देखते हुए तालाबों की चैनल लाइन, इनलेट आउटलेट व्यवस्था और ओवरफ्लो संरचनाओं को भी देखा। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि तालाबों में आने वाली सभी चैनल लाइनों की जल्द साफ-सफाई करवाए, ताकि बारिश के मौसम में जल प्रवाह में कोई दिक्कत ना आए। साथ ही तालाबों की तलहटी और आसपास जमा जलकुंभी, गाद, कचरा और अवांछित सामग्री को हटाकर पूरी सफाई का काम समय में पूरा करें। इसके अलावा तालाबों के आसपास के परिसर और पाथ-वे के पास अनिवार्य रूप से डस्टबिन रखने को बोला है। निगमायुक्त ने बिलावली, लिंबोदी, पिपलिया पाला और छोटा सिरपुर तालाब की विशेष रूप से अभियान चलाकर जलकुंभी हटाने, कचरा साफ करने और सफाई करने के साथ ही तलाबों के आसपास तालाब में कचरा नहीं डालने के चेतावनी बोर्ड लगाने को कहा है। निगमायुक्त के साथ अपर आयुक्त अभय राजनगांवकर, शृंगार श्रीवास्तव, सहायक यंत्री आकाश जैन सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर