VISITORS

0 0 7 3 3 5

April 21, 2026 12:41 am

+91 8878812345

Explore

Search

April 21, 2026 12:41 am

इच्छामृत्यु की कलेक्टर से मांगी अनुमति

शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर। जनवरी 2025 में अवैध निर्माण के नोटिस को लेकर शुरू हुआ विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है। इस मामले में नगर निगम के पूर्व कर्मचारी यतीन्द्र यादव ने मंगलवार को कलेक्टर की जनसुनवाई में आवेदन देकर इच्छा मृत्यु की अनुमति की मांग की है।
पिछले साल यह पूरा विवाद तब सामने आया था जब अवैध निर्माण का नोटिस चस्पा करने को लेकर भाजपा पार्षद कमलेश कालरा का एक कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वायरल ऑडियो में पार्षद द्वारा निगम कर्मचारी यतीन्द्र के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करने और नौकरी से निकालने की धमकी देने का आरोप लगा था। मामला इसम बढ़ते-बढ़ते दो पार्षदों के बीच विवाद तक पहुंच गया था। विवाद के दौरान पार्षद कमलेश कालरा के घर पर कुछ लोगों द्वारा हमला किए जाने की घटना भी सामने आई थी।

इस पूरे प्रकरण में भाजपा पार्षद जीतू यादव के खिलाफ पार्टी स्तर पर कार्रवाई की गई थी। वहीं, बाद में निगम कर्मचारी यतीन्द्र यादव को नौकरी से हटा दिया गया था। मंगलवार को यतीन्द्र यादव गले में तख्तियों की माला पहनकर पहुंचे। इन पर लिखा था “कलेक्टर साहब इच्छा मृत्यु की अनुमति दीजिए”, “एक साल से इंसाफ नहीं मिला, अब इच्छा मृत्यु”, “ईमानदारी की मुझे कीमत मिली इच्छा मृत्यु”, “मेरे मर जाने के बाद मेरे परिवार से यह दाग हटा देना’, “सब निगमकर्मी मेरी मृत्यु से लेना’ यह देख वहां मौजूद लोग, अधिकारी और कलेक्टर शिवम वर्मा भी अवाक रह गए।

यतीन्द्र कलेक्टर को आवेदन सौंपते हुए कहा कि घटना के बाद उनकी बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया, जिससे उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्षद के प्रभाव के कारण उन्हें नौकरी से निकाला गया। यतीन्द्र ने आवेदन में उल्लेख किया कि 15 वर्षों की सेवा के दौरान उनके खिलाफ कभी कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई थी। वर्तमान में वे और उनका परिवार सामाजिक तानों, आर्थिक संकट और मानसिक अवसाद से गुजर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे आत्महत्या नहीं करना चाहते, लेकिन परिस्थितियों से परेशान होकर इच्छा मृत्यु की अनुमति की मांग कर रहे हैं।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर