VISITORS

0 0 6 7 4 7

March 7, 2026 9:53 am

+91 8878812345

Explore

Search

March 7, 2026 9:53 am

इस बार इंदौर में नहीं होगा बजरबट्टू सम्मेलन

आयोजक बोले- मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इनकार कर दिया; पहले कहा था- मेट्रो की खुदाई के कारण किया निरस्त
शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर। शहर में हर साल रंगपंचमी की पूर्व संध्या पर मल्हारगंज थाने के सामने होने वाला बजरबट्ट सम्मेलन इस बार आयोजित नहीं किया जाएगा। यह आयोजन पिछले 28 साल से किया जा रहा था। इस बार इसका 29वां साल था। आयोजक अशोक चौहान ‘चांदू नेता’ ने बताया कि इस मामले में गुरुवार शाम को ही फैसला लिया गया है।
चौहान ने बताया कि एक महीने से तैयारी कर रहे हैं। सारी व्यवस्थाएं हो चुकी है। इसमें मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के सर प्राइज गेट अप को देखने के लिए दूर-दूर से आते हैं। लेकिन इस कार्यक्रम में उन्होंने शामिल होने से इनकार कर दिया। इससे हमें बहुत दुःख है। इस वजह से हमने यह कार्यक्रम निरस्त कर दिया है।
इससे पहले भाजपा नेता चौहान ने कहा था कि यहां मेट्रो ट्रेन का काम चल रहा है। इस वजह से सड़क की खुदाई की गई है। वहां मंच लगाने की जगह भी नहीं है। हमने मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के अफसरों से कहा था कि मेट्रो का काम रंगपंचमी के बाद शुरू कर दें, लेकिन वे दो साल पहले आचार संहिता के कारण भी हुआ था निरस्त दो साल पहले लोकसभा चुनाव के चलते इंदौर में बजरबट्टू सम्मेलन नहीं हुआ था। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता के कारण आयोजकों ने इसे स्थगित करने का फैसला लिया था।
मंत्री विजयवर्गीय हर बार नए गेटअप में शामिल होते हैं
योजन में कैलाश विजयवर्गीय हर बार नए गेटअप में शामिल होते हैं। विजयवर्गीय अब तक चाचा चौधरी, सचिन तेंदुलकर, चाणक्य, सुभाचंद्र बोस, रॉक स्टार बनकर चौका चुके हैं। नहीं माने। हमने इस कार्यक्रम के लिए पांच लाख रुपए खर्च भी कर दिए थे। कई तरह की बुकिंग कर ली थी, लोगों को एडवांस पेमेंट कर दिया था। इसके चलते हमारा बड़ा नुकसान हुआ है। चौहान ने कहा कि फैसला लेने के बाद हमने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को भी इसकी जानकारी दे दी है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर