VISITORS

0 1 8 8 2 3

August 12, 2026 11:06 pm

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

रोजा इफ्तार के दौरान मधुमक्खियों का हमला

शब्द अग्नि न्यूज़ । छतरपुर। छतरपुर जिले के किशनगढ़ थाना क्षेत्र स्थित हथनी कुंड जंगल में रोजा इफ्तार के दौरान अचानक मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इस हमले से मौके पर अफरातफरी मच गई और जान बचाने के लिए भाग रहे कई लोग घायल हो गए। कुछ लोगों को मधुमक्खियों ने डंक मारा, जबकि कुछ भागदौड़ में गिरकर चोटिल हुए हैं। सभी को प्रथमिक उपचार दे दिया गया है। जानकारी के अनुसार, यह घटना हथनी कुंड जंगल स्थित चट्टानों और झरने के पास हुई। अंजार राइन अपने साथियों के साथ यहां रोजा खोलने (इफ्तार) के लिए पहुंचे थे। इफ्तार की तैयारी के लिए जैसे ही सिलेंडर में आग जलाई गई, उसका धुआं और आंच जंगल में मौजूद मधुमक्खियों के छत्ते तक पहुंच गई। इससे मधुमक्खियां भड़क गई और उन्होंने अचानक वहां मौजूद लोगों पर हमला कर दिया।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर